Dainik Athah

बागपत में रालोद के राज कुमार सांगवान जीते, सपा के अमरपाल शर्मा हारे

अथाह संवाददाता
बागपत।
यूपी में पश्चिम की सीट बागपत लोकसभा सीट पर राष्ट्रिय लोक दल (रालोद) के डॉ राज कुमार सांगवान जीत गए हैं। 159459 वोटों के अंतर के साथ राज कुमार सांगवान को 488967 वोटों के साथ जीत मिली। गिनती के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के अमरपाल शर्मा 329508 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं बसपा के प्रवीण बैंसला (बंसल) तीसरे स्थान पर रह गए हैं। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को बागपत में मतदान हुआ था।
रालोद के राजकुमार सांगवान 279639 वोटों के साथ पहले स्थान पर हैं। 102058 वोटों की बढ़त के साथ उन्होंने सपा के अमरपाल को पछाड़ दिया है। अमरपाल को 177581 वोट मिले हैं। रालोद के राजकुमार सांगवान ने बड़ी बढ़त हासिल करते हुए सपा के अमरपाल शर्मा और बसपा के प्रवीण बंसल को पछाड़ दिया है। राजकुमार सांगवान को 72165 वोट मिले। 24311 वोटों की कमी के साथ अमरपाल शर्मा को 47854 वोट मिले। बागपत लोकसभा सीट 1967 से अस्तित्व में है। इस सीट पर किसान नेता और जाटों का कब्जा ज्यादा रहा है।
इस सीट से दिग्गज नेता चौधरी चरण सिंह और चौधरी अजीत सिंह ने कई बार अपना परचम लहराया है। इस सीट पर जनता ने पार्टी नहीं प्रत्याशियों को वोट देकर जीत दिलाई। 1967 में जनसंघ के रघुवीर सिंह शास्त्री ने जीत हासिल की थी। 1977 में जनता पार्टी से लड़कर चौधरी चरण सिंह ये सीट जीते। इसके बाद 1980 और 1984 में लोकदल पार्टी से चौधरी चरण सिंह ने चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *