Dainik Athah

उप्र की सभी 80 सीटें राजग गठबंधन जीतने जा रहा है: भूपेंद्र सिंह चौधरी

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने घोसी लोकसभा से एनडीए प्रत्याशी अरविन्द राजभर के समर्थन में आयोजित नामांकन सभा को संबोधित किया। इसके साथ ही बस्ती में आयोजित किसान सम्मेलन में किसानो के साथ संवाद किया।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि लोकसभा का बिगुल बज चुका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प के साथ एनडीए गठबंधन जनता के बीच है। उत्तर प्रदेश की सभी अस्सी सीटे एनडीए गठबंधन जितने जा रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में सुशासन के दम पर योगी के नेतृत्व में हमारी सरकार बनी। हमारी सरकार बिजली, पानी, सड़क, सुरक्षा और आम नागरिकों के हित को ध्यान में रखकर बगैर किसी भेद भाव के काम करती है। हमारी सरकार भाई भतीजावाद से दूर सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास को आधार बनाकर कार्य करती है।

चौधरी ने कहा कि सपा सरकार में अराजकता की पराकाष्ठा थी योगी जी की सरकार आने के बाद पूरे प्रदेश में अमन और चैन कायम हुआ है। 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सपा व कांग्रेस सहित इंडी गठबंधन पिछड़ों और अनुसूचित वर्ग के आरक्षण को मुसलमानों को देना चाहता है। इंडी गठबंधन अराजकता, गुण्डागर्दी, अपराधीकरण, आतंकवाद फैलाने वालों का समर्थक है।

चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार गरीब, किसान, युवा व महिलाओं के जीवन स्तर आर्थिक व सामाजिक रूप से खुशहाल बनाने के लिए समर्पित रही है। आगामी 5 वर्ष देश को विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने के साथ ही देशवासियों की आर्थिक सम्पन्नता के लिए समर्पित रहेंगे। यह मोदी की गारंटी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कार्यकतार्ओं का आह्वान किया की घर-घर जाकर मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाए। प्रदेश अध्यक्ष ने एनडीए प्रत्याशी अरविंद राजभर के चुनाव चिन्ह छड़ी पर वोट देने की अपील की।
इस दौरान सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर, निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एके शर्मा तथा दारा सिंह चौहान उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *