Dainik Athah

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा का रंगभेदी बयान देश की संस्कृति के साथ खिलवाड़: जेपी नड्डा

  • जनता के उत्साह देखकर स्पष्ट है देश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार देश की बागडोर सौंपने का निर्णय ले लिया
  • कांग्रेस जाति, धर्म और नस्ल के नाम पर देश को शुरू से ही विभाजित करती आई है, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के भाई ने दक्षिण भारत को अलग देश बनाने की बात कही थी
  • राहुल गांधी संविधान में लिखित दलित और पिछड़ा वर्ग का आरक्षण छीनकर अपने वोटबैंक को देना चाहते है: नड्डा
  • इंडी गठबंधन परिवारवादियों और भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा है: नड्डा

अथाह संवाददाता
चित्रकूट/ फतेहपुर।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के चित्रकूट और फतेहपुर में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए सपा और कांग्रेस की तुष्टीकरण की राजनीति पर करारा प्रहार किया और विगत 10 वर्षों में मोदी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि जनता के उत्साह एवं ऊर्जा को देखकर यह स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार देश की बागडोर सौंपने का निर्णय ले लिया है। चित्रकूट की धरती संस्कृति से ओत-प्रोत और तीर्थों के तीर्थ के नाम से पहचानी जाती है। भगवान श्रीराम के अपने वनवास के दौरान 11.5 वर्षों तक चित्रकूट में निवास किया। उन्होंने कहा कि राजनीति में वोट का बहुत महत्व है। सही जगह वोट पड़ता है तो विकास होता है और गलत जगह वोट पड़े तो विनाश हो जाता है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ, वाराणसी और गोरखपुर बम- ब्लास्ट के आरोपियों की सजा माफ करने के लिए अर्जी दी थी। यह लोग आतंकवादियों के हिमायती और खास हैं। आज यूपी में डबल इंजन की सरकार है, मोदी और योगी के राज में, गुंडाराज ने उत्तर प्रदेश से पलायन कर लिया है।

नड्डा ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत में राजनीति की परिभाषा को बदल दिया है। 10 वर्ष पहले देश की जनता के मन में राजनीति की छवि अत्यंत धूमिल हो चुकी थी, लेकिन मोदी के सत्ता में आने के बाद भारतीय राजनीति की नयी पहचान बनी है और देश विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ा है। देश में पहले राजनीति का मतलब जातिवाद, परिवारवाद, व्यक्तिवाद, भ्रष्टाचार, वोटबैंक की राजनीति, तुष्टीकरण की राजनीति होती थी। प्रधानमंत्री ने पिछले एक दशक में जातिवाद, परिवारवाद और क्षेत्रवाद को समाप्त कर विकासवाद की राजनीति को बढ़ावा दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के मूलमंत्र के आधार पर देश को आगे बढ़ा रहे हैं और आज देश में रिपोर्टकार्ड की राजनीति को स्थापित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के किसी नेता ने कभी भी अपना रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने नहीं रखा, यह संस्कृति मोदी सरकार की है कि जो कहा था, वो किया है और जो नहीं कहा था, वह भी करके दिखाया है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि एक समय था जब भारत को विश्व के पिछड़े देशों में गिना जाता था। कोरोना महामारी और रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद से पूरी दुनिया का अर्थतंत्र लड़खड़ा गए है, मगर इन विपरीत परिस्थितियों में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था विश्व में 11वें स्थान से 5वें स्थान पर पहुंच गई। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद, देश की अर्थव्यवस्था विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी। पहले भारत विदेशों से दवाईयों का आयात करता था, मगर आज भारत दुनिया की डिस्पेंसरी बन गया है। देश का दवा का निर्यात 138% तक बढ़ गया है और भारत विश्व कर दूसरा बड़ा दवा निमार्ता बन गया है। विश्व की सबसे सस्ती और असरदार दवाईयों को भारत में बनाया जा रहा है। पेट्रो-केमिकल में भारत का निर्यात 106% तक बढ़ गया है। 10 साल पहले भारत में इस्तेमाल होने वाले सभी मोबाईल फोन, कोरिया, जापान, चीन और ताइवान में बनाए जाते थे, मगर आज हर मोबाईल का विनिर्माण भारत में हो रहा है। स्टील विनिर्माण में भारत विश्व के दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। 10 वर्ष पहले दिवाली पर पूजी जाने वाली भगवान गणेश जी की मूर्तियों को भी चीन में बनाया जाता था, मगर आज भारत दुनिया के लिए मूर्तियां बना रहा है।

नड्डा ने कहा कि मोदी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र के साथ गाँव, गरीब, वंचित, पीड़ित, शोषित, दलित, युवा, महिला और किसान का सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण किया है। पीएम सूर्य योजना के तहत घरों के बिजली बिल को निशुल्क किया जाएगा और अतिरिक्त बिजली को सरकार द्वारा खरीदा जाएगा। आने वाले समय में गैस को पाइपलाइन के तहत सभी घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। विश्व की सबसे बड़ी बीमा योजना आयुष्मान भारत के तहत देश के 10 करोड़ 74 लाख गरीब परिवारों को गंभीर बीमारी से लड़ने के लिए 5 लाख तक का निशुल्क इलाज मुहैया कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 70 वर्ष की उम्र से अधिक के प्रत्येक व्यक्ति को 5 लाख रुपए का निशुल्क इलाज देने का
निर्णय किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *