Dainik Athah

10 को मनायेंगे गाजियाबाद के लोग जरनल वीके सिंह का जन्म दिन

केंद्रीय राज्यमंत्री जरनल वीके सिंह के जन्म दिन पर जुटेंगे भाजपाई, होगा भंडारे का आयोजन

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
गाजियाबाद के सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जरनल वीके सिंह का जन्म दिन शुक्रवार को गाजियाबाद के लोग धूमधाम से मनायेंगे। उनके निवास के आसपास का क्षेत्र होर्डिंग से पाट दिया गया है।
जरनल वीके सिंह शुक्रवार को सुबह दस बजे दूधेश्वर नाथ मंदिर में पहुंचकर अपने जन्म दिन पर पूजन करेंगे, इसके बाद वे राजनगर स्थित निवास पर पहुंचेंगे। यहां पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा। जन्म दिन मनाने की भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी है। उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए पूरी सड़क को होर्डिंग से पाट दिया गया है। भंडारे में एवं जन्म दिन पर बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है, हालांकि बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी चुनाव ड्यूटी पर जिले से बाहर भी है। इस बार उनके जन्म दिन पर लोगों की खासकर उनके विरोधियों की खास नजर रहेगी कि जन्म दिन कैसा मनता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *