Dainik Athah

Pangong Lake: फिंगर-4 पर भारत का नियंत्रण

Pangong Lake के Finger-4 पर पहुंची Indian Army, दोनों देशों की सेना आमने-सामने

अथाह ब्यूरो, नई दिल्ली। लद्दाख में भारतीय सेना ने एक बार फिर से पराक्रम दिखाया है। Pangong Lake में अहम चोटियों पर भारतीय सेना ने नियंत्रण जमा लिया है। भारतीय सेना ने फिंगर 4 की कई महत्वपूर्ण चोटियों को अपने नियंत्रण में ले लिया है। भारतीय सेना ने अद्भुत पराक्रम दिखाया है।

अब भारतीय सैनिक चीनी सैनिकों से एकदम आमने-सामने हैं। फिंगर 4 पर चीनी सैनिकों ने पहले से ही कब्जा जमा रखा था, अब भारतीय सैनिक भी यहां पहुंच गए हैं। दरअसल, चीनी सैनिक फिंगर 4 से पीछे हटने के लिए तैयार नहीं है, इसलिए भारतीय सैनिक भी वहां पहुंच गए हैं। ये मान सकते हैं कि Pangong Lake के उत्तर और दक्षिण दोनों ही इलाकों में भारतीय सैनिकों को काफी बढ़त हासिल हो चुकी है।

फिंगर 4 Pangong Lake के दक्षिणी किनारे में स्थित है। अब भारतीय सेना फिंगर 8 तक मजबूत डोमिनेंट कर सकती है। हालांकि, चीन की सेना अभी भी फिंगर 4 पर मौजूद है लेकिन भारतीय सेना ने अहम चोटियों पर कब्जा जमा लिया है। भारतीय सेना अब चीनी सेना की गतिविधियों पर आसानी से नजर रख सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *