Dainik Athah

Uttar Pradesh से दिल्‍ली के लिए रोडवेज बस शुरू

राजस्‍थान और हरियाणा के लिए शुक्रवार से शुरू होंगी सेवाएं

अथाह ब्यूरो, लखनऊ। कोरोना संक्रमण के कारण पिछले 6 महीने से बस सेवाएं बंद हैं। जिसके कारण लोगों को एक जगह से दूसरे जगह तक जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) परिवहन निगम ने अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू कर दी है। इससे लोगों को उत्तर प्रदेश या दूसरे राज्‍यों में जाने में सुविधा होगी।

बसों के संचालन में तमाम नियम कानून बनाए गए हैं। गुरुवार से लखनऊ से चलने वाली दूसरे राज्यों के लिए बस सेवा शुरू हो गई है. आज 10 सितंबर को दिल्ली के लिए बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है, जबकि उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) से राजस्थान और हरियाणा के लिए 11 सितंबर से बसों का संचालन शुरू किया जाएगा.

Uttar Pradesh
UPSRTC

Uttar Pradesh से दिल्ली के लिए गुरुवार सुबह 6:00 बजे से बसों का संचालन शुरू हो गया है, जबकि शुक्रवार को सुबह 11:00 बजे से राजस्थान और हरियाणा के लिए बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। बसों को रवाना करने से पहले बसों को सैनेटाइज करना अनिवार्य होगा। बसों में जितनी निर्धारित सीटें हैं, उतने ही यात्रियों को बैठने के निर्देश दिए गए हैं। यानी कोई भी व्यक्ति खड़ा होकर बस में सफर नहीं कर पाएगा।

Uttar Pradesh SRTC के एमडी राजशेखर ने कहा के बसों का संचालन शुरू करना हमारे लिए बड़ी जिम्मेदारी है। कोरोना संक्रमण में दूसरे राज्यों के लिए बसों को शुरू कराया जा रहा है, लेकिन तमाम नियम कानूनों के साथ यात्रियों को सफर कराया जाएगा।

यात्रियों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनना होगा जो यात्री मास्क नहीं पहन कर आएंगे उन्हें परिवहन निगम द्वारा बनवाए गए मास्क बस अड्डों पर ही उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा बसों को सैनिटाइज कराया जा रहा है। साथ ही साथ ड्राइवर और कंडक्टर को भी सैनिटाइज उपलब्ध कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *