Dainik Athah

अशोक मोंगा सहारनपुर लोकसभा के समन्वयक नियुक्त

  • भाजपा ने पश्चिम के जिलों में नियुक्त किये समन्वयक
  • देर शाम प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने की समन्वयकों के साथ बैठक

अथाह संवाददाता गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जिला समन्वयकों की नियुक्ति की है। इसके तहत गाजियाबाद के पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोंगा को सहारनपुर लोकसभा का समन्वयक नियुक्त किया गया है।
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसौदिया ने शुक्रवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोकसभा क्षेत्रों में समन्वयकों की नियुक्ति की है। उन्होंने पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोंगा को सहारनपुर, प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा प्रमेंद्र जांगड़ा को कैराना, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश सैनी को बिजनौर, पूर्व विधायक मुंशीलाल गौतम को नगीना, पूर्व विधायक कमल मलिक को संभल, पूर्व विधायक रविंद्र भड़ाना को अमरोहा, पूर्व अध्यक्ष उपभोक्ता सहकारी संघ संजीव गोयल सिक्का को बागपत एवं पूर्व सांसद डा. यशवंत सिंह को बुलंदशहर लोकसभा क्षेत्र का समन्वयक नियुक्त किया गया है।

भाजपा सूत्रों के अनुसार ये समन्वयक शनिवार से अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। इसके साथ ही लोकसभा क्षेत्र में सहयोगी दलों एवं पार्टी पदाधिकारियों के बीच समन्वयक की भूमिका निभाकर जहां कहीं गतिरोध होगा उसे दूर करने का काम करेंगे। सूत्रों के अनुसार भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने शुक्रवार को देर शाम सभी समन्वयकों के साथ बैठक की और उन्हें उनकी जिम्मेदारियों की जानकारी दी। उन्हें यह भी बताया गया कि उन्हें किस प्रकार काम करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *