Dainik Athah

इंडिया गठबंधन की संयुक्त प्रत्याशी डॉली शर्मा के लोनी विधानसभा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ

अथाह संवाददाता गाजियाबाद। शुक्रवार को लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र गाजियाबाद से इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा ने अपने लोनी विधानसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन गठबंधन सहयोगियों के साथ किया। सबसे पहले वह लक्ष्मी गार्डन, अम्बेडकर पार्क के बराबर, 2 नम्बर इंद्रापुरी पुलिस चौकी के सामने, दिल्ली-सहारनपुर रोड, लोनी पहुंचीं और सपरिवार मिलकर हवन-पूजन किया। इस दौरान पूरा परिसर वैदिक मंत्रोच्चार से गूंज उठा। पूजा की शुरुआत उन्हें विजयश्री का संकल्प दिलाने के साथ हुई।

हवन-पूजा में गाजियाबाद लोक सभा क्षेत्र की इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा के साथ सहयोगी दलों के समस्त पदाधिकारीगण एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिकगण सम्मिलित हुए। सबों ने प्रज्ज्वलित अग्नि में अपनी अपनी आहुति दी और उन्हें विजयी बनाने का संकल्प प्रकट किया। इसके बाद श्रीमती शर्मा ने सबके साथ मिलकर अपने कार्यालय का उद्घाटन किया, जिसके बाद दिग्गज कांग्रेसियों के नारों के बीच तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा कार्यालय परिसर गूंज उठा।

उद्घाटन के पश्चात दूर दराज से आये लोगों को संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा ने कहा कि आज देश में किसानों, मजदूरों, कारीगरों, युवाओं, महिलाओं, छोटे-मध्यम कारोबारियों की स्थिति दयनीय है।  इस मौके पर विनीत त्यागी, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस; विजय चौधरी, महानगर अध्यक्ष, कांग्रेस;
जनाब फैसल हुसैन, जिलाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी;
 वीरेंद्र यादव, महानगर अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी;
 सचिन शर्मा, जिलाध्यक्ष, आम आदमी पार्टी और
 महेश आहूजा, जिलाध्यक्ष, शिवसेना के अलावा अन्य पदाधिकारीगण व कार्यकर्तागण भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *