Dainik Athah

अनार : जानिये फायदे और नुकसान

अनार किसे पसंद नहीं है ? अनार का छिलका जितना कठोर होता है, अंदर उतना ही स्वादिष्ट, और मीठा फल होता है। किसी भी व्यक्ति को, कोई भी रोग हो जाए, लोग उन्हें सबसे पहले अनार के सेवन की सलाह ही देते हैं। डॉक्टर भी कमजोरी दूर करने के लिए, या इलाज के बाद स्वास्थ्य लाभ पाने के दौरान, रोगी को अनार खाने के लिए बोलते हैं। 

अनार में फाइबर, विटामिन के,सी, और बी, आयरन, पोटेशियम, जिंक और ओमेगा-6 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो आपको स्वस्थ्य रखने में मदद कर सकते हैं। अनार के न सिर्फ दाने खाए जा सकते हैं बल्कि इसका जूस निकालकर भी सेवन किया जा सकता है। नियमित रूप से अनार का सेवन आपके शरीर में खून की कमी को दूर कर सकता है। अनार से दिमाग को तेज करने में भी मदद मिल सकती है। यहां जानें अनार के फायदे और इसको सेवन करने का सही समय-

1. एनीमिया से राहत पाने में– एनिमिया से पीड़ित लोगों को अनार का सेवन करने की सलाह दी जाती है। अनार का नियमित सेवन शरीर में न केवल आयरन की कमी को पूरा कर सकता है बल्कि उसके साथ रेड ब्लड सेल्स को भी बढ़ाने का काम कर सकता है। अनार के नियमित सेवन से रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है, जिसके परिणामस्वरूप ब्लड फ्लो भी बेहतर हो सकता है।

2. हार्ट के लिए फायदेमंद– अनार हमारे दिल के स्वास्थ्य को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा कर सकता है। अनार में मौजूद पोषक तत्व हमारी रक्त धमनियों को साफ कर रक्त प्रवाह को बेहतर बनाते हैं, जिसके जरिए रक्त हमारे ह्रदय से सभी अंगों तक बराबर पहुंच जाता है और ह्रदय संबंधी बीमारियां दूर रहती हैं।

3. दिमाग को तेज करने में असरदार– अनार के नियमित सेवन से आपका दिमाग तेज हो सकता है। अल्जाइमर यानि भूलने की बीमारी में याददाश्त को बढ़ाने में भी अनार का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है।

4. गर्भवती महिलाओं के लिए लाभदायक– अनार में पाए जाने वाले मिनरल्स, विटामिन, फ्लोरिक एसिड गर्भवती महिलाओं के गर्भ में पल रहे बच्चों के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। अनार में पोटेशियम की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो प्रसव के दौरान दर्द को कम करने में मदद कर सकती है।

क्रमांकअनार में पाये जाने वाले तत्वमात्रा
1एनर्जी4%
2एल्लेर्जिक एसिड3%
3एंटीऑक्सीडेंट –
4कार्बोहाइड्रेट14%
5पॉली अनसेचुरेटेड फेटी एसिड (टोटल फैट)6%
6डाइटरी फाइबर11%
7प्रोटीन3%
8कैल्शियम1%
9फास्फोरस5%
10पोटेशियम5%
11फॉलिक एसिड –
12विटामिन C, E, K 17%, 4%, 14%
13राइबोफ्लेविन4%
14थायमिन5.5%
15आयरन4%

नाश्ते के समय अनार खाने का फायदे– ऐसा माना जाता है कि सुबह के वक्त अनार खाना आपकी सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। अनार में पर्याप्त मात्रा में शुगर और विटामिन पाएं जाते हैं, जो किसी को भी स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। अनार में पौष्टिक तत्व आपके दिन को स्वस्थ शुरुआत देते हैं। वहीं शुगर आपको पर्याप्त ऊर्जा देने का काम करती है, जिससे आप दोपहर के भोजन तक एनर्जी देने का काम करते हैं।

दोपहर में अनार के सेवन के फायदे– दोपहर के खाने के बाद आप अनार का सेवन कर सकते हैं। ऐसा करने से आपका पेट भरा रहेगा और आप बाहर बिकने वाली हानिकारक चीजों का शिकार नहीं हो पाएंगे। 3 से 5 बजे के बीच अनार का सेवन आपको रात के खाने तक फुल रखने में मदद कर सकता है।

रात को न करें अनार का सेवन– अनार का सेवन आपको कभी भी रात को नहीं करना चाहिए क्योंकि रात के वक्त हमारा मेटाबॉलिज्म काफी धीमा हो सकता है। अनार में मौजूद फाइबर आपके पेट के लिए रात को पचा पाना मुश्किल हो जाता है। इतना ही नहीं इसमें मौजूद शुगर रात के वक्त अच्छी तरह से संसाधित नहीं हो पाती, जो शरीर द्वारा फैट में बदल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *