Dainik Athah

पूर्व डीजीपी विजय कुमार सपत्नीक हुए भाजपा के लोकसभा की सभी 80 सीटें जीतकर अबकी बार 400 पार के संकल्प में सहभागी बनें: ब्रजेश पाठक

सपा-बसपा- कांग्रेस के अनेक नेताओं ने थामा कमल का फूल

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के समक्ष सोमवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर सपा, बसपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालो में उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने अपनी पत्नि अनुपमा के साथ भाजपा सदस्यता ग्रहण की।
इसके साथ ही बसपा के पूर्व एमएलसी, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज अग्रवाल (फरूर्खाबाद), बसपा से नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल (फरूर्खाबाद), नगर पंचायत अध्यक्ष नीरज सिंह सेंगर (फतेहपुर), नगर पंचायत अध्यक्ष मिथलेश कुमार मिश्र (सुल्तानपुर), कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव योगेन्द्र सिंह तोमर (अलीगढ़), सपा के पूर्व प्रदेश सचिव, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अम्बुज शुक्ला (कानपुर), बसपा से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सचिन त्रिपाठी (कानपुर), बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी संदीप शर्मा जैकी (कानपुर), बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डीएस मिश्रा (सुल्तानपुर), बसपा से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अरूण कुमार दुबे (औरैया), यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव उमंग शुक्ला (कानपुर), यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शानू बुन्देला (कानपुर), यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डब्बू तिवारी (कानपुर), कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव धर्मेन्द्र अवस्थी बबलू (कानपुर), कांग्रेस के प्रदेश सचिव पवन सिंह (कानपुर), बसपा के जाट भाईचारा को-आर्डिनेटर धर्मवीर चौधरी (गाजियाबाद), उपनेता नगर निगम कानपुर अनिल यादव, मुख्य सचेतक कानपुर नगर निगम अमित जायसवाल, पूर्व पासपोर्ट अधिकारी सुधाकर रस्तोगी (लखनऊ), सचेतक कानपुर नगर निगम शालू कन्नौजिया, कार्यकारिणी सदस्य नगर निगम कानपुर अंजली दीक्षित, पार्षद सरोज चड्डा (कानपुर), पार्षद सुधीर यादव (कानपुर), पार्षद मुसव्विर अली (लखनऊ), सपा नेता व अधिवक्ता सुधीर शुक्ला (लखनऊ), पूर्व पार्षद प्रकाश गुप्ता (लखनऊ), समाजसेवी सौरभ यादव (ललितपुर) ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी हिमांशु दुबे एवं विधायक नीरज बोरा उपस्थित रहे। मंच का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर ने किया।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भाजपा परिवार में शामिल होने वाले सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के संकल्प के साथ जुड़िए तथा अपने-अपने क्षेत्रों व बूथों पर जाकर भाजपा को मजबूत करने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कीजिए। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गांव, गरीब, किसान के आर्थिक व सामाजिक विकास के साथ विकसित भारत का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे है। हम सभी इस संकल्प के साथ जुड़कर आगे बढे़। उत्तर प्रदेश में लोकसभा की सभी 80 सीटें जीतकर मोदी के अबकी बार 400 पार के संकल्प को पूर्ण करते हुए मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार मजबूत सरकार बनाने में सहभागी बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *