Dainik Athah

विवेकहीन विपक्ष के पास विकास का कोई मुद्दा नहीं है: ब्रजेश पाठक

गाजियाबाद के लोनी- बागपत के मोदीनगर बूथ सम्मेलन में पहुंचे उप मुख्यमंत्री

अथाह संवाददाता
लोनी/ मोदीनगर।
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि विवेकहीन विपक्ष के पास विकास का कोई मुद्दा नहीं है।
ब्रजेश पाठक रविवार को लोनी एवं मोदीनगर में भाजपा के बूथ सम्मेलनों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा मोदी सरकार के द्वारा कश्मीर से धारा 370 हटाकर और सबका साथ सबका विकास सभी का विश्वास को देश के विकास का मूल मंत्र मानकर एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने के ऐतिहासिक कार्य पर हर भारतीय को गर्व है इसलिए गाजियाबाद के प्रत्याशी अतुल गर्ग को ऐतिहासिक विजय दिलाते हुए हमें मोदी को तीसरी बार सरकार की कमान सौंपनी है। वहीं, मोदीनगर में उन्होंने राजग गठबंधन प्रत्याशी डा. राजकुमार सांगवान को विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा विवेकहीन विपक्ष के पास विकास के कोई मुद्दे नहीं हैं भारत की प्रगति देखकर इन्हें बुरा लग रहा है। आज सामान्य व्यापारी,मजदूर, विधार्थी, मातृशक्ति भाजपा सरकार के लाभार्थी है जिससे सबका जीवन स्तर अच्छा हुआ हैं, जो विपक्षियों से देखा नहीं जा रहा। इनकी बौखलाहट बता रही है कि अबकी बार पूरा विपक्ष धराशायी होगा और डबल इंजन की सरकार गाजियाबाद को विकास की नई दिशा देगी और ये जीत कार्यकतार्ओं की जीत होगी। मोदी सरकार को तीसरी बार काबिज करने पर आने वाले समय मे देश हित के लिए और भी बहुत बडे बड़े फैसले लिए जाएंगे।
मोदीनगर में उन्होंने कहा कि किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का काम कोई सरकार नहीं कर पाई। चौधरी चरण सिंह के योगदान को देखते हुए यह काम मोदी सरकार ने ही किया।
लोनी में आयोजित भाजपा के बूथ सम्मेलन में प्रत्याशी अतुल गर्ग, विधायक नन्द किशोर गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी, जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान द्वारा दीप प्रचलित कर श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पं दीनदयाल उपाध्याय,भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुआ। कार्यक्रम मे जिला महामंत्री अनूप बैसला, राजेंद्र बाल्मीकि, जितेंद्र चितौडा, विधानसभा प्रभारी सत्यवीर राघव, पूर्व चेयरमैन विनोद बंसल, राष्ट्रीय लोकदल से कपिल चौधरी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष हिमांशु शर्मा सवमेत अन्य लोग उपस्थित थे।
मोदीनगर में विधायक डा. मंजू शिवाच, डा. देवेंद्र शिवाच, भाजपा जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान, मोदीनगर नगर पालिका चेयरमैन विनोद जाटव वैशाली, मोदीनगर विधानसभा संयोजक एवं पूर्व चेयरमैन राम आसरे शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *