Dainik Athah

जमकर हुई हाथा पाई, विधायक- संगठन आमने- सामने

  • गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र के पिलखुवा में भिड़े भाजपाई
  • महानगर भाजपा अध्यक्ष ने कहा अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ करवाऊंगा एफआईआर

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र के पिलखुवा में भाजपाई ही आपस में भिड़ गये। कहा जा रहा है कि जमकर धक्का मुक्की भी हुई। हालांकि महानगर भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा ने ऐसी घटना से इनकार किया है।
जानकारी के अनुसार भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग शुक्रवार को धौलाना विधायक धर्मेश तोमर के बुलावे पर पिलखुवा एवं धौलाना क्षेत्र में गये थे। उनके साथ कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, विधायक अजीत पाल त्यागी, महानगर भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा समेत अन्य लोग थे। पिलखुवा में छिजारसी टोल के पास भाजपा के हापुड़ जिलाध्यक्ष नरेश तोमर एवं धौलाना ब्लाक प्रमुख निशांत ने कार्यक्रम का आयोजन किया था। वहां पर जब अतुल गर्ग माला पहनकर बाहर से लौटने लगे तब इसका विरोध शुरू हो गया। इसी दौरान कहासुनी के दौरान जमकर हाथापाई भी हुई। मामले को किसी प्रकार संभाला गया। यह खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई। इसे कुछ लोग जनरल वीके सिंह के टिकट कटने से जोड़कर भी देख रहे हैं।

बाद में यहां से निकलकर सभी विधायक एवं प्रत्याशी धर्मेश तोमर के कार्यक्रम में पहुंच गये। लेकिन पूरे क्षेत्र में अफवाहों का बाजार गर्म है।

स्वागत के दौरान भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम में ले जाने लगे, जबकि विधायक धर्मेश तोमर के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग इंतजार कर रहे थे। यहां पर मारपीट एवं हाथापाई जैसी कोई घटना नहीं हुई। जिन लोगों ने भी अफवाह फैलाने का काम किया है ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जायेगी।
संजीव शर्मा, महानगर अध्यक्ष, भाजपा गाजियाबाद


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *