Dainik Athah

जिले में कार्य सन्तोषजनक, अधिकारियों को और अधिक अपडेट रहने की आवश्यकता: रजनीश दुबे

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में राजस्व परिषद अध्यक्ष रजनीश दुबे के आगमन पर डीएम ने पुष्पगुच्छ देते हुए स्वागत किया । उन्होंने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों संग बैठक की। रजनीश दुबे ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसी भी पद पर पदासीन अधिकारी को उनके मौलिक अधिकारों एवं पावर की पूरी जानकारी होनी चाहिए।

उन्हें पता होना चाहिए कि उन्हें भिन्न—भिन्न परिस्थतियों में किसी प्रकार अपने कार्य को नियमानुसार पूर्ण करना है। इसके साथ ही उन्होंने राजस्व से सम्बंधित आॅनलाईन कार्य प्रणाली की पूर्ण जानकारी ली गई। अध्यक्ष ने जिले के राजस्व कार्य को सन्तोषजनक बताया और कहा कि सभी अधिकारियों को अपडेट होने की आवश्यकता हैं। इसके साथ नगरायुक्त द्वारा नगर निगम के लिए लेखपाल की मांग की। अध्यक्ष ने जाना कि गाजियाबाद की तीनों तहसीलों में मॉर्डन रिकार्ड रूम हैं। बैठक के उपरान्त अध्यक्ष द्वारा मोदीनगर तहसील का निरीक्षण किया गया।बैठक में मुख्य रूप से मेरठ मण्डलायुक्त श्रीमती सेल्वा कुमारी जे0, जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह, नगरायुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल, सभी एडीएम और सभी एसडीएम के साथ तहसीलदारों ने भी बैठक में प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *