Dainik Athah

80 लोकसभा सीटों पर कमल खिलाने के लिए हम सभी मिलकर काम करेगें: ब्रजेश पाठक

कई अक्रांता आए और चले गए लेकिन सनातन संस्कृति अक्षुण्य: मोहन यादव


अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव का भाजपा प्रदेश मुख्यालय में स्वागत व अभिनंदन हुआ। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश सरकार के मंत्री गिरीश यादव, सदस्य राज्यसभा संगीता यादव, पार्टी के उपाध्यक्ष संतोष सिंह, बृज बहादुर, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला, राम प्रताप चौहान, प्रदेश मंत्री शिव भूषण सिंह, बसंत त्यागी, शंकर लोधी ने डा. मोहन यादव का स्वागत किया।

स्वागत कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री और विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश  ने करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश अब राष्ट्रवाद के मार्ग पर आगे बढ़ चुका है, जिसमे परिवारवाद के लिए कोई जगह नहीं है। इस दौरान विधायक रामचन्द्र यादव, आशीष यादव, यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डा. राम कैलाश यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय यादव, वर्षा यादव, मोनिका यादव, पूर्व विधायक हरिओम यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय बहादुर यादव, प्रदेश महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा विनोद यादव, राम निवास यादव, जितेन्द्र यादव सहित बड़ी संख्या में उपस्थित जन समूह ने डा. मोहन यादव का स्वागत किया। मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित एवं सहप्रभारी चौधरी लक्ष्मण सिंह ने मुख्यालय परिवार की ओर से अभिनंदन किया।


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि काल के प्रवाह में कई संस्कृतियां, सभ्यताएं समाप्त हो गई। कई अक्रांता आए और चले गए। लेकिन सनातन संस्कृति अक्षुण्य है। उन्होंने कहा कि लार्ड मैकाले की शिक्षा नीति पर देश की शिक्षा व्यवस्था चल रही थी जो राष्ट्राभिमान, संस्कृति व संस्कारों से विमुख थी। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में देश के नौनिहालों को भारतीय संस्कारों, अतीत के गौरव, राष्ट्रीय स्वाभिमान तथा संस्कारों से युक्त विश्व प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार शिक्षा नीति से वैभवशाली राष्ट्र निर्माण की प्रतिबद्धता को साकार रूप मिला है।
इससे पूर्व प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सभी 80 लोकसभा सीटों पर कमल खिलाने के लिए हम सभी मिलकर काम करेगें। उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव का अभिनंदन करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की ओर से आपका अभिनंदन करते हुए आपके आगमन के लिए आभार व्यक्त करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *