Dainik Athah

सेवा ही संगठन : भाजपा ने किया ई बुक का विमोचन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह प्रदेश, अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह तथा महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने किया ऑनलाइन विमोचन


गाजियाबाद ।”सेवा ही संगठन ” ई बुक का विमोचन वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह प्रदेश, अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह तथा महामंत्री संगठन सुनील बंसल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योगी आदित्यनाथ ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि कोरोना काल के समय कार्यकर्ताओं द्वारा की गई जन सेवाओं का डिजिटल डायरी के माध्यम से संकलन जनता और देश के बीच रखना एक सराहनीय प्रयास है। चुनौती पूर्ण वातावरण के बावजूद शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर उत्तर प्रदेश के  कार्यकर्ताओं ने  प्रदेश की करोड़ों जनता की सेवा की। कोरोना काल में उत्तर प्रदेश व्यापक पलायन से प्रभावित था।

कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर चलने वाले पीड़ितों को भोजन पानी चप्पल तथा चिकित्सा सुविधाएं देकर नर सेवा नारायण सेवा का आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया। संगठन और सरकार के बेहतर तालमेल से हम उस चुनौती को पूरा करने में सक्षम हुए। संगठन परिवार के सहयोग के बिना वह चुनौती पूरी नहीं की जा सकती थी। कार्यकर्ताओं ने सिद्ध कर दिया कि भारतीय जनता पार्टी केवल सत्ता के लिए नहीं सेवा के लिए कार्य करती है यह संकलन वर्तमान के साथ-साथ भविष्य के लिए एक आदर्श बनेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को नमन करते हुए कहा कि हमने उनके अंत्योदय के कथन को मूर्त रूप देने का कार्य किया है। उन्होंने इस केंद्र सरकार के 1 वर्ष को उपलब्धियों का वर्ष भी बताया उन्होंने कहा कि श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में धारा 370 व न्यायपालिका में विश्वास दिखाते हुए श्री राम लला के भव्य मंदिर की आधारशिला इस वर्ष की उपलब्धियां रही है।

इस अवसर पर उन्होंने इस संकलन के लिए शीर्ष नेतृत्व , प्रदेश अध्यक्ष , प्रदेश महामंत्री संगठन , सभी क्षेत्रीय अध्यक्ष , सभी जिलाध्यक्ष , सभी मंडल अध्यक्षों के साथ-साथ समस्त पदाधिकारियों को आभार एवं धन्यवाद प्रेषित किया lप्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं ने जनता और कोरोना के बीच कवच का काम किया है।

इसके लिए उन्होंने प्रदेश के स्वास्थ्य सुरक्षा एवं स्वच्छता में लगे सभी कोरोना योद्धाओं का आभार व्यक्त कियाइस अवसर पर उत्तर प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह संगठन महामंत्री सुनील बंसल उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रदेश सरकार में मंत्री महेंद्र सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक समेत सभी पदाधिकारियों तथा गाजियाबाद महानगर से महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोंगा महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान मीडिया पश्चिम क्षेत्र सह संयोजक अश्वनी शर्मा समेत पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

सेवा ही संगठन————————————————————————सेवा ही संगठन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *