Dainik Athah

अनकों पूर्व सांसद- विधायक, पदाधिकारी, निकायों के चेयरमैन भाजपा में शामिल

सपा- बसपा- कांग्रेस में भाजपा ने लगाई बड़ी सैंध

प्रदेश में सभी 80 सीटें भाजपा को जिताने के लिए मिलकर काम करेगें: भूपेंद्र सिंह चौधरी

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक के समक्ष बुधवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर सपा के पूर्व सांसद शीश राम सिंह रवि (बिजनौर), बसपा के पूर्व पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी डॉ. दानिश कमाल, सपा के पूर्व प्रदेश महासचिव व पूर्व विधायक कालीचरन सोनकर (मीरजापुर), बसपा के पूर्व एमएलसी अनिल कुमार अवाना (गौतमबुद्धनगर), सपा के पूर्व विधायक कमलेश दिवाकर (कानपुर ग्रामीण), सपा से पूर्व विधायक अम्बेश कुमारी (हमीरपुर), सपा सरकार में मंत्री रहे स्वर्गीय राजेन्द्र सिंह राणा की पुत्री प्रियम्वदा राणा (सहारनपुर), सपा के पूर्व विधायक भोनूराम सोनकर (गाजीपुर), बसपा से तीन बार विधायक छब्बू पटेल (चन्दौली), सपा के पूर्व विधायक डॉ. राम प्रकाश कुशवाहा (कानपुर), सपा से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ. ऋचा सिंह (प्रयागराज पश्चिम), फेडरेशन आॅफ नोएडा रेजिडेन्टस वेलफेयर ऐसोसिएशन के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हरिओम कठेरिया, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष इंजी. हरि किशोर तिवारी (इटावा), यूपी श्रम एवं निर्माण सहकारी संघ लि. के पूर्व चेयरमेन सुशील कुमार कटियार, जिला अधिवक्ता संघ बांदा के अध्यक्ष व पूर्व सांसद स्वर्गीय रामनाथ दुबे के पुत्र राजेश कुमार दुबे, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव राजेश कोरी, बहुजन समाज दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुखलाल गौतम, झांसी से बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आरके अहिरवार बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा परिवार में शामिल हुए। सदस्यता ग्रहण समारोह में पार्टी के प्रदेश महामंत्री अमर पाल मौर्य, प्रदेश मंत्री शिव भूषण सिंह, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी हिमांशु दुबे उपस्थित रहे। संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर ने किया।
प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने विभिन्न दलों से आए नेताओं का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकास यात्रा से प्रभावित होकर भाजपा परिवार में शामिल होने वाले सभी लोगों का भाजपा में स्वागत है। उन्होंने कहा कि 10 साल केन्द्र और 7 वर्ष उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व व भाजपा सरकार की सेवा, सुशासन तथा गरीब कल्याण की नीति के कारण जनमानस का स्नेह, समर्थन व विश्वास लगातार भाजपा के प्रति बढ़ रहा है। विभिन्न विचारधाराओं तथा विभिन्न राजनीतिक दलों में काम करने वाले बड़ी संख्या में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा के साथ जुड़ना चाहते हैं। सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी, सर्वग्राही व सर्वसमावेशी भारतीय जनता पार्टी मोदी जी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा की गारन्टी के साथ आवास, शौचालय, नि:शुल्क राशन, शुद्ध पेयजल से गांव, गरीब, किसान खुशहाल हो रहा है और अंत्योदय का संकल्प पूर्ण हो रहा है। आप सभी आज भारतीय जनता पार्टी से जुडे़ है। हम सभी अंत्योदय की विचारधारा और भाजपा सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए साथ मिलकर काम करेंगे। प्रदेश में सभी 80 सीटें भाजपा को जिताने के लिए मिलकर काम करेगें।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा में शामिल हुए विभिन्न दलों के नेताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए आप सभी के भाजपा परिवार का हिस्सा बनने के निर्णय का स्वागत है। सपा-बसपा व कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों में भगदड़ की स्थिति है। देश, प्रदेश, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाओं के हित में काम करने वाला एक मात्र दल भाजपा है। इसलिए सभी भाजपा परिवार का हिस्सा बनना चाहते है। श्री मौर्य ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव निकट है और इस चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटें भाजपा जीतने जा रही है। आप सभी ने भाजपा को चुनने और भाजपा की विजय में सहभागिता करने का जो निर्णय लिया है, उसके लिए आप सभी का अभिनंदन है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में विरासत पर गर्व और गुलामी की मानसिकता से मुक्ति का रास्ता तय हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी जी उत्तर प्रदेश के युवाओ को नशेड़ी बता रहे है। 2019 में अमेठी की जनता ने उनका नशा उतारा था और अब 2024 में रायबरेली की जनता उनका नशा उतारेगी। उत्तर प्रदेश के युवाओं का अपमान करना कांग्रेस के युवराज की आदत हो गई है।
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भाजपा परिवार में शामिल होने वाले विभिन्न दलों के नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं ने जन-जन में पैठ बनाई है। उन्होंने कहा कि आज विश्व पटल पर भारत की धाक भी बढ़ी है और धमक भी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि मोदी गरीब को साथ लेकर चल रहे है और गरीब के जीवन की खुशहाली के लिए काम कर रहे है। आज मोदी की गारन्टी विश्वास की गारंटी है, खुशहाली की गारंटी है। मिशन 2024 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रदेश की सभी 80 सीटों पर कमल खिलाने के लिए मिलकर काम करना है। भारत को विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए मोदी लगातार काम कर रहे है। भारत की आर्थिक सम्पन्नता में देश के 140 करोड़ लोगों की सम्पन्नता निहित है। आने वाले 100 दिन पूर्ण परिश्रम से काम करते हुए सतत सम्पर्क व संवाद के माध्यम से जन-जन तक पहुंचने और प्रत्येक बूथ पर विजय प्राप्त करने के लक्ष्य के साथ तय करना है।
भाजपा परिवार में सम्मिलित होने वालो में बसपा से उरई, जालौन के नगर पालिका अध्यक्ष विजय चौधरी, अध्यक्ष नगर पालिका बस्ती नेहा वर्मा, सपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष जफर बेग (बरेली), बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गौरव नंद, सपा से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिंह पटेल (मीरजापुर), बसपा से पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अशोक कुमार त्रिपाठी (प्रतापगढ़), बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी संतोष कुमार कुशवाहा (ललितपुर), सपा के पूर्व एमएलसी प्रत्याशी मनोज कुमार यादव (जौनपुर), पूर्व निर्दल विधानसभा ललितपुर रमेश खटीक, सपा मजदूर सभा प्रदेश उपाध्यक्ष सुमन श्रेष्ठ, सपा मजदूर सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष चन्द्रमणि राय (सोनभद्र), पूर्व प्रदेश सचिव सपा छात्रसभा विवेक यादव (जौनपुर), सपा के सुल्तानपुर जिला उपाध्यक्ष अफजल अंसारी, सपा महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव रेनु बाला, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव मनोज सचान, आप के अनुसूचित जाति, जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेश बाल्मीकि, अखिल भारतीय श्री अयोध्या वासी युवा वैश्य महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक कुमार गुप्ता प्रमुख रूप से अपने समर्थको के साथ सम्मिलित हुए।
भाजपा परिवार में नगर पंचायत के अध्यक्षों में गरौठा, झांसी से डॉ. अरूण मिश्रा, मेंडू हाथरस से सचेन्द्र कुशवाहा, मुण्डरेवा बस्ती से सुनील सिंह, सादाबाद हाथरस से हेमलता, भरगेंन कासगंज से चमन खां, मोहनपुर कासगंज से पुनीत यादव, सिढ़पुरा कासगंज से कंचन गुप्ता, उसावां बदायूं से प्रियंका चौहान अपने समर्थको के साथ भाजपा परिवार में सम्मिलित हुए। इसके साथ ही बड़ी संख्या में ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य व पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *