Dainik Athah

भाजपा महानगर में हुई मंडल प्रभारी की घोषणा

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी संगठन को मजबूती के साथ कार्यकर्ता जिम्मेदारी देने में लगी है ताकि भाजपा का लक्ष्य 400 पूर्ण करने में गाज़ियाबाद भी अपनी भूमिका निभाये। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने तीन विधानसभाओं के मंडल प्रभारी की घोषणा करते हुए 20 कार्यकर्ताओं को अलग-अलग मंडलों में प्रभारी नियुक्त किया है।

भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बयान जारी कर बताया कि मुरादनगर विधानसभा के मुरादनगर शहर मंडल के प्रभारी धीरज शर्मा को नियुक्त किया गया है। वही राजनगर मंडल में रनीता सिंह, गोविंदपुरम मंडल में राजेंद्र यादव, कवि नगर मंडल में संजीव गुप्ता, मुरादनगर देहात में नीरज शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। साहिबाबाद विधानसभा के भौपुरा मंडल में बलदेव राज शर्मा को प्रभारी नियुक्त किया है। वही शालीमार गार्डन मंडल में चमन चौहान, लाजपत नगर मंडल में पप्पू पहलवान, बृज विहार मंडल में गोपाल अग्रवाल, वसुंधरा मंडल में उदिता त्यागी, इंदिरापुरम मंडल में कामेश्वर त्यागी, खोड़ा मकनपुर मंडल में बॉबी त्यागी, खोड़ा मंडल में संजय रावत, अर्थला मोहन नगर मंडल में सुरेंद्र नागर, नंद ग्राम मंडल में संजय कश्यप को प्रभारी नियुक्त किया है, वहीं गाजियाबाद शहर विधानसभा के क्रॉसिंग मंडल में संदीप त्यागी, प्रताप विहार मंडल में हातमसिंह नगर, विजयानगर मंडल में विजय मोहन, शहर मंडल में मोनिका पंडित, गांधीनगर मंडल में सुशील गौतम को प्रभारी नियुक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *