Dainik Athah

भाजपा ने घोषित किये राज्यसभा के 14 प्रत्याशी

उप्र से सुधांशु त्रिवेदी, आरपीएन सिंह, अमरपाल मौर्य समेत 7 प्रत्याशी



अथाह ब्यूरो
नयी दिल्ली।
भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। कुल घोषित किये गये 14 प्रत्याशियों में सबसे अधिक सात प्रत्याशी उत्तर प्रदेश से है। इनमें मुख्य रूप से भाजपा के राष्टÑीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, कुंवर आरपीएन सिंह और अमरपाल मौर्य भी शामिल है।
भाजपा के राष्टÑीय महासचिव अरुण सिंह ने रविवार को देर शाम राज्यसभा प्रत्याशियों की सूची घोषित की। इसमें उत्तर प्रदेश से सुधांशु त्रिवेदी, कुंवर आरपीएन सिंह, अमरपाल मौर्य, अलीगढ़ के पूर्व सांसद चौधरी तेजवीर सिंह, साधना सिंह, अमरपाल मौर्य, डा. संगीता बलवंत, नवीन जैन के नाम शामिल है। बिहार से डा. धर्मशीला गुप्ता, डा. भीम सिंह, छत्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह, हरियाणा से सुभाष बराला के नाम शामिल है।
इसके साथ ही कर्नाटक से नारायण कृष्णासा भांडगे, उत्तराखंड से महेंद्र भट्ट और पश्चिमी बंगाल से सामिक भट्टाचार्य को प्रत्याशी घोषित किया गया है। अमरपाल मौर्य उत्तर प्रदेश भाजपा में प्रदेश महामंत्री है, जबकि कुंवर आरपीएन सिंह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *