परिवार के सभी सदस्यों से की मुलाकात
![](https://dainikathah.com/wp-content/uploads/2024/02/ojha10b-1024x520.jpg)
अथाह संवाददाता
मोदीनगर। केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं नागर विमानन मंत्री जनरल वीके सिंह ने मोदीनगर पहुंचकर दैनिक अथाह के संपादक अशोक ओझा को माता जी के निधन पर सांत्वना दी।
गाजियाबाद से सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह अशोक ओझा की माता जी मीरा देवी ओझा की श्रद्धांजलि सभा में नहीं पहुंच सके थे। मोदीनगर पहुंचकर उन्होंने बताया कि आठ फरवरी को सांसदों को व्हीप जारी किया गया था जिस कारण वे मोदीनगर नहीं आ सके। वे इसके बाद अगले दिन सुबह ही मोदीनगर पहुंच गये। उनके साथ सहयोगी कुलदीप सिंह चौहान भी उपस्थित थे। उन्होंने इस मौके पर मीरा देवी ओझा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही अशोक ओझा को सांत्वना दी। इतना ही नहीं उन्होंने परिवार के हर सदस्य के साथ बातचीत की और उनकी कुशलक्षेम पूछी।
![](https://dainikathah.com/wp-content/uploads/2024/02/ojha10-1024x462.jpg)
![](https://dainikathah.com/wp-content/uploads/2024/02/ojha10d-1024x768.jpg)
एक घंटा मोदीनगर रहने के दौरान उन्होेंने देशभर से आये परिवार जनों से विस्तार से बातचीत की। इस मौके पर नरेंद्र कुमार ओझा, अरविंद भाई ओझा, अभिषेक ओझा, केशव ओझा, माधव ओझा, लोकेश सारस्वत, आदित्य, मनोज शर्मा, मधुसूदन शर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
![](https://dainikathah.com/wp-content/uploads/2024/02/ojha10f-1024x461.jpg)
![](https://dainikathah.com/wp-content/uploads/2024/02/ojha10e-1024x461.jpg)