Dainik Athah

पांच निर्दलीय पार्षद बीजेपी में शामिल

अबकी बार 400 पर के लिए भाजपा की रणनीति

अथाह ब्यूरो
लखनऊ/ गाजियाबाद
।अबकी बार 400 पार के नारे को मूर्त रूप देने की शुरुआत भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने अपने वार्ड में मास्टर स्ट्रोक से शुरू की। पूरे प्रकरण की जानकारी देते हुए महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने बताया महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा द्वारा गाजियाबाद नगर निगम के पांच वार्डो के निर्दलीय पार्षद को भाजपा में शामिल करने के लिए जॉइनिंग कमेटी बनाकर यह जिम्मेदारी महानगर से पूर्व निगम उपाध्यक्ष सुनील यादब,महानगर मंत्री धीरज शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष चमन चौहान को सौंपी गई। संजीव शर्मा की चाणक्य नीति और कमेटी की रणनीति के परिणाम स्वरूप लखनऊ के प्रदेश कार्यालय पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी एवं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक की प्रमुख उपस्थिति में निर्दलीय पार्षदों को भाजपा में शामिल किया गया।

भाजपा में शामिल होने वाले वार्ड 72 कौशांबी से कुसुम गोयल, वार्ड 94 सूर्य नगर से कृष्ण मोहन खेमका वार्ड 75 लाजपत नगर 1 से हिमांशु शर्मा वार्ड 42 शाहपुर बमहेटा से परमोश यादव, वार्ड 1 बागू क्रिश्चियन नगर से नीतू हैं। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के द्वारा निगम में भाजपा पार्षदों की संख्या ही नहीं बढ़ाई गई है बल्कि लोकसभा के मिशन 2024 के फतेह के लिए वार्ड में मजबूत सेनापतियों को भी खड़ा करने का काम किया है। लखनऊ में प्रदेश मुख्यालय पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के इस कूटनीतिक कार्य की सराहना की, भाजपा में शामिल पार्षदों को बधाई देते हुए महानगर की ज्वाइनिंग टीम को भी बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *