Dainik Athah

दैनिक अथाह के संपादक अशोक ओझा की माता जी के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे विधायक सुनील शर्मा

अथाह संवाददाता

मोदीनगर। दैनिक अथाह के संपादक अशोक ओझा की माताजी मीरा देवी ओझा के निधन पर उनके मोदीनगर स्थित निवास पर पहुंच कर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा हैं। सोमवार को साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता तरुण शर्मा, जीडीए बोर्ड सदस्य पवन गोयल, सरदार एसपी सिंह, सत्येंद्र चौधरी, पूर्व पार्षद संजीव शर्मा, मोदीनगर के पूर्व चेयरमैन अशोक माहेश्वरी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यवीर राघव, अमित चौधरी, जिला संघ चालक दीपक अग्रवाल, आनंद त्यागी, अमितेज जैन ने माताजी मीरा देवी ओझा के निधन पर शोक व्यक्त करने के साथ ही अशोक ओझा और अरविंद भाई ओझा को सांत्वना दी। 

इसके साथ ही  विधायक सुनील शर्मा के भाई अजय शर्मा समेत अन्य ने मीरा देवी ओझा को श्रद्धांजलि दी और अशोक ओझा व अरविंद भाई ओझा को सांत्वना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *