Dainik Athah

भाजपा जिला गाजियाबाद के 11 मंडलों में से 8 बदले गए

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद
। भारतीय जनता पार्टी पश्चिम क्षेत्र कार्यालय से भाजपा जिला गाजियाबाद मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की गई जिसमें 11 मंडलों में से 8 मंडल अध्यक्षों को बदल दिया गया वहीं तीन पुराने मंडल अध्यक्षों को बरकरार रखा है।

भाजपा द्वारा जारी की गई सूची में जलालाबाद मंडल से  नीरज चौधरी, डासना मंडल से देवेंद्र चौहान, भोजपुर मंडल से नीतू चौधरी, सीकरी महामाया मंडल से रोहित तोमर, मोदीनगर देहात मंडल से सचिन त्यागी, मोदीनगर शहर मंडल से रोहित अग्रवाल, बलराम नगर मंडल से चंद्रपाल प्रधान, राम विहार मंडल से सुदेश भारद्वाज, लोनी देहात मंडल से मनीष चौहान, परशुराम नगर लोनी बॉर्डर मंडल से मांगेराम मावी तथा संगम विहार मंडल से कृष्ण बंसल सेन को मंडल अध्यक्ष घोषित किया गया है।

बतादे कि   भोजपुर मंडल में नीतू चौधरी, लोनी देहात में मनीष चौहान एवं मोदीनगर शहर मंडल में रोहित अग्रवाल को दोबारा मंडल अध्यक्ष बनाया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *