Dainik Athah

भाजपा महानगर ने 20 में से 8 मंडल अध्यक्ष बदले

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
लोकसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने की दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी पश्चिम क्षेत्र कार्यालय ने मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की जिसमें गाजियाबाद भाजपा महानगर के मंडलों की सूची जारी करते हुए 20 मंडल अध्यक्ष में से 8 मंडल अध्यक्ष नए बदल दिए।भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा पश्चिमी क्षेत्र के कार्यालय द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार मुरादनगर देहात मंडल से अनुज प्रधान, मुरादनगर शहर मंडल से नितिन गोयल, राजनगर मंडल से ओम दत्त कौशिक, गोविंदपुरम मंडल से अमित रंजन, कवि नगर मंडल से राहुल तोमर, भोपुरा मंडल से ओमेंद्र कसाना, शालीमार गार्डन मंगल से राजन वाल्मीकि, लाजपत नगर मंडल से बिजेंदर भड़ाना, बृज विहार मंडल से सुधीर त्यागी, वसुंधरा मंडल से अनिल शर्मा, इंदिरापुरम मंडल से हरमीत बक्शी, खोड़ा मकनपुर मंडल से जयपाल पुंडीर, खोड़ा मंडल से अवधेश यादव, अर्थला मोहन नगर मंडल से दीपक राघव, नंदग्राम मंडल से पंकज राय, क्रॉसिंग मंडल से धर्मेंद्र सिंह, प्रताप विहार मंडल से सुधीर शर्मा, विजयनगर मंडल से देवेंद्र त्रिपाठी, शहर मंडल से महिमा गुप्ता एवं गांधीनगर मंडल से दयानंद बंसल को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा द्वारा जारी की गई मंडल अध्यक्षों की सूची से यह पता चलता है कि अधिकांश मंडल अध्यक्षों को दोबारा जिम्मेदारी सौंप गई है ताकि लोकसभा चुनाव के दौरान कार्यकर्ता सक्रिय रूप से कार्य करें और दोबारा जिम्मेदारी के साथ संगठन को आगे मजबूती प्रदान करें। वही निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को बाहर का रास्ता भी दिखाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *