Dainik Athah

सांसद वी.के. सिंह के प्रयास से दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर गाजियाबाद वासियों को मिला एंट्री-एग्जिट

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉ. वी.के. सिंह के सार्थक प्रयास से गाजियाबाद NH-9 और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एंट्री एग्ज़िट के लिए कार्य का शुभारंभ किया। गाजियाबाद क्षेत्रवासियों की मांग थी कि दिल्ली से मेरठ आते हुए लाल कुएं पर एग्जिट और मेरठ से दिल्ली जाते हुए क्रॉसिंग रिपब्लिक व लाल कुएं पर एंट्री की व्यवस्था की जाए। ताकि क्षेत्र के लोगों को हाईवे का लाभ मिल सके। इसलिए सांसद  ने उनके लिए यह व्यवस्था सुनिश्चित करने की ठान ली है ताकि गाजियाबाद के क्षेत्रीय लोगों को नेशनल हाईवे से जुड़ने का मौका मिल सके।

इसी संबंध में  मंत्री  वी.के. सिंह  ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर पूरी रूप रेखा तैयार की और आज कार्य की शुरुआत भी कर दी गई। लगभग 10 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बन रहा यह एंट्री-एग्जिट गाजियाबाद के लोगों की मांग को पूर्ण कर रहा है। एंट्री-एग्जिट न होने के कारण क्षेत्रवासियों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी जोकि सभी के लिए बड़ी समस्या बनी हुई थी। इस समस्या के समाधान के लिए गाजियाबाद के माननीय सांसद श्री वी.के.सिंह जी ने लाल कुआ के पास एंट्री-एग्जिट कार्य को स्वीकृति दिलायी। 

गाजियाबाद के क्षेत्रीय लोगों में बेहद खुशी का माहौल है। समस्त क्षेत्रवासियों ने माननीय मंत्री जी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान वी.के. सिंह जी ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की समस्या के समाधान के लिए हम पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं। जब से यह समस्या हमें पता लगी तभी से इस पर कार्य जारी है इस कार्य का शुभारंभ हो गया है और जल्द ही यहां से एंट्री और एग्जिट का लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *