Dainik Athah

केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह के प्रयास से असंभव कार्य भी हुआ संभव

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर एंट्री-एग्जिट का इंतजार खत्म

अथाह संवाददाता

गाजियाबाद। स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्यमंत्री डॉ. वीके सिंह के सार्थक प्रयास से गाजियाबाद के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। दरअसल बीते लंबे समय से गाजियाबाद के लोगों की मांग थी कि दिल्ली से मेरठ एक्सप्रेस वे पर लाल कुआं के पास एंट्री-एग्जिट की व्यवस्था की जाए। 
एंट्री-एग्जिट न होने के कारण क्षेत्रवासियों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी जोकि सभी के लिए बड़ी समस्या बनी हुई थी। इस समस्या के समाधान के लिए गाजियाबाद के सांसद वीके सिंह ने सम्बंधित अधिकारियों से वार्ता की और लाल कुआ के पास एंट्री-एग्जिट कार्य को स्वीकृति दिलायी।  5 जनवरी  शुक्रवार को दोपहर 02 बजे लाल कुआ रेलवे ओवर ब्रिज पर सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्यमंत्री डॉ. वीके सिंह इस कार्य का शुभारंभ करने जा रहे हैं। इस सूचना से गाजियाबाद के क्षेत्रीय लोगों में बेहद खुशी का माहौल है। समस्त क्षेत्रवासियों ने मंत्री जी का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान वीके सिंह ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की समस्या के समाधान के लिए हम पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं। जब से यह समस्या हमें पता लगी तभी से इस पर कार्य जारी है। हम इस कार्य का शुभारंभ करेंगे और जल्द ही यहां से एंट्री और एग्जिट का लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *