Dainik Athah

अटल जी के जन्म दिवस को आज सुशासन दिवस के रूप में मनायेगी भाजपा

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जन्म जयन्ती को सुशासन दिवस के रूप में मनाएगी। भाजपा सोमवार 25 दिसम्बर को प्रदेश में बूथ स्तर पर पुष्पार्चन के साथ संगोष्ठियां आयोजित कर अटल जी के विराट व्यक्तित्व पर पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकतार्ओं तथा स्थानीय नागरिकों के साथ चर्चा करेगी। पार्टी के सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता सुशासन दिवस पर आयोजित स्वच्छता अभियान तथा पुष्पार्चन करके गोष्ठियों में सम्मिलित रहेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी उन्नाव, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अयोध्या व ब्रजेश पाठक लखनऊ में तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह अयोध्या में अटल बिहारी बाजपेयी की जयन्ती पर आयोजित सुशासन दिवस के कार्यक्रमों में उपस्थित रहकर सुशासन के मंत्र को साझा करेगें।
प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक गोण्डा, कान्ताकर्दम नोएडा महानगर, संतोष सिंह आगरा, सलिल विश्नोई गोरखपुर, सत्यपाल सैनी हापुड़, नीलम सोनकर बलिया, कमलावती सिंह इटावा, ब्रज बहादुर कासगंज, दिनेश कुमार शर्मा बदायूं, मानवेन्द्र सिंह गाजियाबाद, पद्मसेन चौधरी अम्बेडकरनगर, मोहित बेनीवाल बरेली महानगर, डा. धर्मेन्द्र सिंह आगरा, श्री देवेश कोरी हमीरपुर एवं श्री त्रयम्बक त्रिपाठी लखनऊ महानगर में सुशासन दिवस के कार्यक्रमों में सम्मिलित होगें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *