Dainik Athah

इंदिरापुरम हैंड ओवर- कूड़े की समस्या समेत उठे अनेक मुद्दे

  • मुख्यमंत्री के गाजियाबाद आगमन पर जनप्रतिनिधियों के साथ ही संगठन पदाधिकारियों ने की भेंट
  • दो घंटे तक चली मुख्यमंत्री के साथ बैठक

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर जनप्रतिनिधियों एवं संगठन पदाधिकारियों की हुई बैठक में इंदिरापुरम को नगर निगम को हैंड ओवर करने, नगर निगम के कूडेÞ की समस्या, बड़ा स्टेडियम समेत अनेक मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने गाजियाबाद के हर मुद्दे पर सभी के साथ चर्चा की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुरादाबाद के बिलारी- बिजनौर से होते हुए शनिवार को शाम करीब साढ़े चार बजे प्रताप विहार स्थित जल निगम के गंगा जल गैस्ट हाऊस पहुंचे। इस मौके पर जन प्रतिनिधी एवं संगठन पदाधिकारी भी उनके स्वागत के लिए पहुंचे। चूंकि मुख्यमंत्री समय से आ गये थे तो उनके पास समय भी काफी था। इसका सदुपयोग करते हुए मुख्यमंत्री ने जन प्रतिनिधियों, संगठन पदाधिकारियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक शुरू कर दी। इसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसासैदिया, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, विधायक सुनील शर्मा, अतुल गर्ग, अजीत पाल त्यागी, एमएलसी दिनेश गोयल, महापौर सुनीता दयाल, पूर्व महापौर आशा शर्मा, जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल, पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्रा, जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह एवं नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक उपस्थित थे।

इंदिरापुरम हैंड ओवर करने से पहले सभी सुविधाएं पूर्ण हो
बैठक में इंदिरापुरम को हैंड ओवर की बात आने पर मुख्यमंत्री से कहा गया कि जीडीए बगैर सुविधाएं पूर्ण किये हैंड ओवर करना चाहता है। महापौर सुनीता दयाल ने कहा कि या तो जीडीए सभी सुविधाएं पूर्ण करें या फिर नगर निगम को पैसा दें। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा सभी सुविधाएं पूर्ण कर नगर निगम को इंदिरापुरम हैंड ओवर किया जाये।

कूड़ा निस्तारण बड़ी समस्या, जल्द हो समाधान
मुख्यमंत्री के समक्ष कूड़ा निस्तारण का मुद्दा आने पर विधायक अजीत पाल त्यागी ने कहा कि उनके क्षेत्र में कूड़ा डाला जा रहा है तथा लोग परेशान है। इस पर नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने कहा कि एक स्थान का अगले पांच माह एवं पूरा निस्तारण होने में एक वर्ष लगेगा। इस पर मुख्यमंत्री ने एनटीपीसी से भी बात करने को कहा।

जल्द तैयार हो अंतर्राष्टÑीय स्तर का स्टेडियम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में अंतर्राष्टÑीय स्तर के स्टेडियम की आवश्यकता बताई। इस पर जीडीए वीसी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि अंतर्राष्टÑीय क्रिकेट स्टेडियम की सभी बाधाएं दूर की जा रही है। जल्द ही इस पर काम शुरू होगा। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी खेल सुविधाएं गाजियाबाद में उपलब्ध करवाई जाये।
उन्होंने इलेट्रिक बसों के मामले में भी कहा कि इस मामले में सीआरएस फंड का प्रयोग भी किया जाये। इसके साथ ही उन्होंने लोनी में सफाई व्यवस्था पर ध्यान देने के लिए भी कहा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *