Dainik Athah

नये साल पर निगम शहर वासियों को देगा गाजियाबाद 311 ऐप का तोहफा: नगर आयुक्त

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
 म्युनिसिपल कमिश्नर विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में नगर निगम द्वारा गाजियाबाद 311 ऐप  अधिकारियों तथा शहर निवासियों की सुविधा हेतु लाने की तैयारी चल रही है। जिसमें न केवल शहर के निवासियों को समस्याओं के समाधान में सरलता रहेगी बल्कि अधिकारियों को भी समन्वय करने में आसानी रहेगी। नगर आयुक्त के कुशल नेतृत्व में गाजियाबाद 311 ऐप लाने की योजना जोरो से चल रही हैl
नगर आयुक्त ने बताया कि बिना किसी व्यय के जनहित में गाजियाबाद 311 एप का कार्य चल रहा है नए साल की शुरुआत में इसको लॉन्च किया जाएगा। संभावित इसका नाम भी परिवर्तन हो सकता है, इस ऐप को सीएसआर फंड के तहत एचडीएफसी द्वारा बनवाया जा रहा है।, इस ऐप में हर विभाग से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु व्यवस्था की गई है जिसमें गाजियाबाद नगर निगम कार्यालय में ना आकर भी तत्काल समस्या से अवगत कराते हुए समाधान प्राप्त किया जा सकता है, लगभग 48 तरह की कंप्लेंट ऐप में जोड़ी गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *