Dainik Athah

पूर्व सांसद एवं जद यू के मुख्य प्रवक्ता केसी त्यागी के निवास पर पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद
। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व नोएडा से विधायक पंकज सिंह पूर्व सांसद एवं जनता दल यू के मुख्य प्रवक्ता केसी त्यागी के निवास पर पहुंचे।
रविवार को केसी त्यागी के भतीजे एवं उनके भाई सतीश त्यागी के पुत्र वैभव का विवाह समारोह है। इस मौके पर पंकज सिंह केसी त्यागी के लोहियानगर स्थित आवास पर पहुंचे तथा वैभव को आशीर्वाद दिया। उनके पहुंचने की सूचना मिलने पर शहर विधायक अतुल गर्ग, भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, वरिष्ठ नेता अशोक मोंगा, पवन गोयल, समेत अन्य नेता भी उनके निवास पर पहुंचे। पंकज सिंह के पहुंचने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरीश त्यागी ने उनका स्वागत किया। यहां पर वे करीब आधा घंटे रूके।
पंकज सिंह के गाजियाबाद आगमन की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी केसी त्यागी के आवास पर पहुंचे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *