Dainik Athah

मोहित बेनिवाल बनें भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष

  • भाजपा ने क्षेत्रीय अध्यक्षों की सूची जारी की
  • जैसी उम्मीद थी वैसा ही हुआ, संघ का आशीवार्द पड़ा पुराने कार्यकर्ताओं पर भारी

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
भारतीय जनता पार्टी ने अपने क्षेत्रीय अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष पद पर मोहित बेनिवाल की नियुक्ति की है। पूर्व से ही उनकी नियुक्ति की उम्मीद लगाई जा रही थी। उन्हें संघ के एक बड़े पदाधिकारी का आशीर्वाद बताया जा रहा है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने राष्टÑीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की सहमति से शुक्रवार को क्षेत्रीय अध्यक्षों की सूची जारी की है। इस सूची में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष पद पर क्षेत्रीय महामंत्री रहे मोहित बेनिवाल को नियुक्त किया है। इसके साथ ही ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष पद पर रजनीकांत माहेश्वरी, कानपुर क्षेत्र में मानवेंद्र सिंह, शेष नारायण सिंह को अवध क्षेत्र, महेश श्रीवास्तव को काशी क्षेत्र एवं धर्मेंद्र सिंह सैंथवार को गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

पहले से ही बेनिवाल की थी उम्मीद

मोहित बेनिवाल की भाजपा आयु बहुत कम बताई जा रही है। लेकिन वे लगातार एक के बाद एक सीढ़ियां चढ़ते गये। युवा मोर्चा से आकर वे पिछली बार क्षेत्रीय महामंत्री बनें थे। लेकिन इस बार क्षेत्रीय पद पर बाजी मार गये। बताया जा रहा है कि उन्हें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संघ के एक बड़े पदाधिकारी के साथ ही पिछले दिनों महामंत्री बनें अश्वनी त्यागी का भी खास माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *