Dainik Athah

भाजपा सांसद के नेतृत्व में तिरंगा बाइक रैली निकाली

अथाह संवाददाता

गाजियाबाद।  भारत के सर्वाधिक लोकप्रिय व संपूर्ण विश्व में भारत की अलग पहचान बनाने वाले प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी से प्रेरणा लेते हूए बागपत लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह के आह्वान पर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मोदीनगर में तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली का आयोजन भारतीय जनता पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के कुशल निर्देशन में हुआ बाइक रैली की मोदी मंदिर से शुरू होकर एक बड़े जुलूस के रूप में गोविंदपुरी स्थित शहीद भगत सिंह चौक तक गई।
दिल में देशभक्ति का जज्बा लेकर हजारों लोगों ने बाईक तिरंगा रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली में समाज के विभिन्न वर्गों ने भाग लिया विशेष रूप से युवाओं, छात्र-छात्राओं का उत्साह देखते ही बनता था। 

सभी ने तिरंगे को प्रदर्शित करने वाले हेयर बैंड, हैडबैंड व पटके धारण किए हुए थे।रैली में शामिल बाइकों पर जगह-जगह तिरंगी लगाए हुए थे। समस्त वातावरण राष्ट्रभक्तिमय हो गया व चारों ओर तिरंगे ही तिरंगे दिखाई पड़ रहे थे। भारत माता की जय जय कार व जय हिंद के नारों से संपूर्ण शहर गुंजायमान हो गया। डॉल्फिन प्ले स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा बाइक रैली का स्वागत किया गया जिसकी सभी लोगों ने भूरि भूरि प्रशंसा की। बच्चों का उत्साह व ऊर्जा देखकर सांसद जी विशेष रूप से प्रभावित हुए।

रैली में विशेष रूप से सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन कृष्ण वीर चौधरी,  विधायक डॉक्टर मंजू सिवाच, सांसद प्रतिनिधि विनोद कुमार गोस्वामी , नगरपालिका चेयरमैन  विनोद वैशाली, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, पूर्व पालिकाअध्यक्ष राम आसरे शर्मा, स्वदेश जैन, सतेन्द्र त्यागी, जिला महामंत्री जितेंद्र चित्तौड़ा , जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, हरवीर सिंह, भूमि विकास बैंक के चेयरमैन नरेश समराला, अशोक मुखिया, सुशील बिंदल, हिमांशु सिंगल, जसवंत उपाध्याय, सुशील बिंदल, सभासद संघर्ष समिति के मोनू धामा, निष्काम सेवा जत्था की ओर से हरमीत सिंह, अनुप्रीत कौर, पहल- एक प्रयास की तरफ से डॉक्टर सतीश त्यागी व डॉक्टर सरिता त्यागी डॉल्फिन स्कूल के अध्यक्ष नीरज गर्ग, आदि ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *