Dainik Athah

उत्तर प्रदेश : भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

  • पंकज सिंह ,सुरेंद्र नागर ,सुनीता दयाल – उपाध्यक्ष
  • अश्विनी त्यागी बने प्रदेश महामंत्री


अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की आज घोषणा कर दी नई कमेटी में नोएडा विधायक पंकज सिंह, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर एवं सुनीता दयाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया इनके साथ ही पश्चिम के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी को पदोन्नति देकर प्रदेश महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया।


भाजपा की प्रदेश कमेटी में लक्ष्मण आचार्य, विधायक पंकज सिंह , ,विजय बहादुर पाठक, राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम, सुरेंद्र सिंह नागर , ललित विश्नोई, दयाशंकर सिंह, सतपाल सैनी , पदम सिंह चौधरी , नीलम सोनकर , श्रीमती कमलावती सिंह , प्रकाश पाल , संतोष सिंह , देवेंद्र चौधरी , ब्रज बहादुर उपाध्याय एवं सुनीता दयाल को उपाध्यक्ष नामित किया गया।

इसके साथ ही प्रदेश महामंत्री पद पर जेपीएस राठौर , गोविंद नारायण शुक्ला, अश्वनी त्यागी , अमरपाल मौर्य , सुब्रत पाठक, अनूप गुप्ता एवं प्रियंका रावत को नियुक्त किया गया है।

भाजपा की सूची में प्रदेश मंत्री पद पर त्र्यंबक त्रिपाठी, सुभाष यदुवंश , संजय राय, चंद्र मोहन सिंह ,देवेश कोरी, शंकर गिरी, अंजुला माहौर, अशोक जाटव, प्रांशु दत्त द्विवेदी , मीना चौबे , रामचंद्र कनौजिया, विजय शिवहरे, शंकर लोधी, शकुंतला चौहान, अनामिका चौधरी एवं पूनम बजाज को स्थान दिया गया है।  प्रदेश कोषाध्यक्ष पद पर मनीष कपूर एवं सह कोषाध्यक्ष के रूप में संजीव अग्रवाल की नियुक्ति की गई है।

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *