Dainik Athah

Lockdown : अब हरियाणा भी शनिवार-रविवार को रहेगा लॉक

  • अब हरियाणा में भी हर शनिवार और रविवार को लागू रहेगा Lockdown
  • लॉकडाउन के दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी दुकानें बंद रहेंगी
  • लोगों के आने-जाने पर नहीं रहेगी कोई पाबंदी, केवल दुकानों और दफ्तरों पर लागू

चंडीगढ़
हरियाणा की सरकार ने भी ऐलान कर दिया है कि अब राज्य में शनिवार और रविवार को Lockdown रहेगा। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि यह फैसला कोरोना के मामलों को देखते हुए लिया गया है। अनिल विज ने यह भी बताया कि शनिवार और रविवार के Lockdown के दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी दुकानें बंद रहेंगी।

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ट्वीट करके बताया कि हर शनिवार-रविवार को जरूरी चीजों को छोड़कर बाकी दुकानें बंद रहेंगी। हालांकि, लोगों के आने-जाने पर प्रतिबंध नहीं रहेगा। जानकारी के मुताबिक, इस लॉकडाउन के दौरान केवल दुकानों और दफ्तरों को बंद रखा जाएगा।

आपको बता दें कि हरियाणा में कोरोना मरीजों की संख्या 50 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं, अभी तक राज्य में 578 मरीजों की जान भी जा चुकी है।

पंजाब में भी लागू हुआ वीकेंड
Lockdown
इससे पहले गुरुवार को पंजाब सरकार ने भी राज्य में वीकेंड लॉकडाउन(Lockdown) का ऐलान किया है। जिसमें राज्य के सभी 167 शहरों में शाम 7 बजे से सुबह 5 तक कर्फ्यू भी लगाया जाएगा। पहले केवल लुधियाना, जालंधर और पटियाला में ही कर्फ्यू लागू होता था।

आपात कदम के तहत मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 31 अगस्त तक विवाह एवं अंत्येष्टि को छोड़कर लोगों के किसी भी जमावड़े पर पूरी तरह से रोक लगाने का आदेश दिया है।

29 लाख के पार पहुंची कोरोना मरीजों की संख्या
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पिछले 24 घंटों में 61 हजार से ज्‍यादा मरीज रिकवर हुए हैं। टोटल केसेज की संख्‍या 29,06,328 हो गई है जिनमें से 6,91,094 मरीजों का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटों में 68 हजार से ज्‍यादा नए मामलों का पता चला है।

इसी दौरान 983 मरीजों की मौत हुई जिससे कोविड से मरने वालों की संख्‍या 55 हजार के करीब पहुंच गई।शुक्रवार सुबह तक, 54,849 मरीजों की मौत हो चुकी थी। राज्‍यवार देखें तो महाराष्‍ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में ही 13 लाख से ज्‍यादा मामले हैं। इसके अलावा कर्नाटक में भी ढाई लाख से ज्‍यादा केस हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *