Dainik Athah

Khel Ratna : इन 5 खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न

  • रोहित शर्मा ने 2019 वर्ल्‍ड कप में 5 शतक जड़ बनाए थे 648 रन
  • टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्‍वॉलिफाइ करने वाले रेसलर विनेश को भी ‘खेल रत्‍न’
  • टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा, रानी रामपाल और पैरालिंपियन मरियप्पन को भी सर्वोच्च अवॉर्ड

स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा, पहलवान विनेश फोगाट, महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल और पैरा ऐथलीट मरियप्पन थंगवेलु को इस साल का राजीव गांधी खेल रत्न (Khel Ratna) पुरस्कार दिया जाएगा। खेल मंत्रालय ने चयन समिति की सिफारिश पर मुहर लगा दी है। बता दें कि 29 खिलाड़ियों की अर्जुन पुरस्कार के लिए की गई है। खेल मंत्रालय की 12 सदस्यीय चयन समिति ने यह सिफारिश की थी।

किसे क्यों सम्मान?
रोहित को जहां उनकी शानदार बल्लेबाजी के कारण पुरस्कार के लिए चुना गया वहीं विनेश को 2018 में राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक और 2019 में एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने के लिए इस पुरस्कार के लिए नामित किया गया। विनेश ने इसे अपने करियर के लिए सबसे महत्वपूर्ण क्षण बताया और वादा किया कि वह इस पुरस्कार से जुड़ी उम्मीदों पर खरी उतरेंगी।

थंगवेलु ने जीता था गोल्ड, रानी को मिला था ब्रॉन्ज
थंगवेलु को 2016 रियो ओलिंपिक खेलों में टी42 ऊंची कूद में स्वर्ण पदक जीतने के लिए पुरस्कार दिया गया है। टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका के नाम की सिफारिश 2018 में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए की गई है। उन्होंने उस वर्ष राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण और एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था। रानी केवल तीसरी और पहली महिला हॉकी खिलाड़ी हैं जिनके नाम की सिफारिश इस सम्मान के लिए की गई है। रानी से पहले धनराज पिल्लै (2000) और सरदार सिंह (2017) को खेल रत्न पुरस्कार मिला था।

ओलिंपिक क्वॉलिफायर्स में निभाई थी अहम भूमिका
देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार खेल रत्न(Khel Ratna) के लिए एक जनवरी 2016 से 31 दिसंबर 2019 की उपलब्धियों पर विचार किया गया। इस दौरान रानी की अगुवाई में भारतीय टीम ने महिला एशियाई कप 2017 में ऐतिहासिक जीत दर्ज की तथा 2018 में एशियाई खेलों में रजत पदक जीता। रानी ने एफआईएच ओलिंपिक क्वॉलिफायर्स में भी अहम भूमिका निभायी और निर्णायक गोल किया जिससे भारत को तोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाइ करने में मदद मिली। यही नहीं टीम इस बीच अपनी सर्वश्रेष्ठ नौवीं रैंकिंग पर पहुंची।

Khel Ratna : इन 5 को मिलेगा खेल रत्न

क्रिकेट से इकलौते रोहित शर्मा के नाम की सिफरिश की गई है। उन्होंने 2019 में करिश्माई प्रदर्शन किया था। उन्होंने 2019 में 28 वनडे मैचों में 1490 रन बनाए थे, जो सबसे अधिक थे। इस दौरान सबसे अधिक 7 शतक और 6 अर्धशतक भी ठोके थे। टेस्ट की बात करें तो रोहित ने 5 मैच खेलते हुए लगभग 93 की औसत से 556 रन बनाए थे, जिसमें 3 शतक शामिल थे। 33 वर्षीय रोहित खेल रत्न पाने वाले केवल चौथे क्रिकेटर होंगे। उनसे पहले सचिन तेंडुलकर, एमएस धोनी और वर्तमान कप्तान विराट कोहली Khel Ratna हासिल कर चुके हैं।

Khel Ratna : इन 5 को मिलेगा खेल रत्न

विनेश फोगाट एकमात्र भारतीय महिला पहलवान हैं, जिन्होंने अब तक टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाइ किया है। विनेश 2019 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुकी हैं। विनेश को अगले साल होने वाले तोक्यो ओलिंपिक खेलों में पदक का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है। वह गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेल 2018 और 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान हैं। 2019 में वह लॉरेस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड के लिए नामित होने वाली पहली भारतीय ऐथलीट बनी थीं।

Khel Ratna : इन 5 को मिलेगा खेल रत्न

महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल की अगुआई में भारतीय टीम ने महिला एशियाई कप 2017 में ऐतिहासिक जीत दर्ज की और 2018 में एशियाई खेलों में रजत पदक जीता। रानी ने एफआईएच ओलिंपिक क्वॉलिफायर्स में भी अहम भूमिका निभाई और निर्णायक गोल किया जिससे भारत को तोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाइ करने में मदद मिली। यही नहीं टीम इस बीच अपनी सर्वश्रेष्ठ नौवीं रैंकिंग पर पहुंची। रानी केवल तीसरी और पहली महिला हॉकी खिलाड़ी हैं, जिनके नाम की सिफारिश इस सम्मान के लिए की गई है। रानी से पहले धनराज पिल्लै (2000) और सरदार सिंह (2017) को खेल रत्न(Khel Ratna) पुरस्कार मिला था।

Khel Ratna : इन 5 को मिलेगा खेल रत्न

टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका के नाम की सिफारिश 2018 में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए की गई है। मनिका ने इन खेलों में चार पदक अपने नाम किये थे, जिसमें दो स्वर्ण (टीम और व्यक्तिगत), एक रजत (युगल) और कांस्य (मिश्रित युगल) शामिल हैं। बता दें कि मनिका बत्रा प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ के स्टार पुरस्कारों में ‘ब्रेकथ्रू टेबल टेनिस स्टार’ हासिल करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी थी। उन्हें यह पुरस्कार 2018 में मिला था।

Khel Ratna : इन 5 को मिलेगा खेल रत्न

मरियप्पन थंगवेलु को 2016 रियो ओलिंपिक खेलों में टी42 ऊंची कूद में स्वर्ण पदक जीतने के लिए पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। थंगवेलु ने पैरालिंपिक खेलों में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया था। वह पैरालिंपिक खेलों के हाई जंप इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे। उन्होंने 1.89 मीटर की छलांग लगाई थी।

खेल दिवस पर दिया जाएगा सम्मान
इस साल के राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह का आयोजन कोविड-19 महामारी के कारण वर्चुअल होने की संभावना है। विजेता अपने संबंधित क्षेत्रों से लॉग इन करके 29 अगस्त को इस समारोह का हिस्सा बनेंगे। आम तौर पर इनका आयोजन राष्ट्रपति भवन में होता रहा है। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन 29 अगस्त को देश में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *