Dainik Athah

भाजपा सरकार ने अपराध मुक्त वातावरण देने का काम किया: भूपेंद्र चौधरी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की वरिष्ठ कार्यकर्ताओं संग भोजन पर चर्चा

अथाह सवांददाता
गाजियाबाद।
सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर महा संपर्क अभियान के तहत टिफिन सहभोज कार्यक्रम में भाजपाइयों ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, गाजियाबाद में वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक का मार्शल महल में हुआ आयोजन ।
गाजियाबाद में केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर भाजपाइयों द्वारा  पर टिफिन सहभोज कार्यक्रम का आयोजन गाजियाबाद के मार्शल महल में किया गया। जिसमें केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई गईं और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की जुबानी अपने अपने अनुभव साझा किए गए।मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी  ने कहा कि केंद्र सरकार के सफल नौ वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी द्वारा विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे हैं।

इसी के तहत टिफिन सहभोज का आयोजन रखा गया है। इसका उद्देश्य आपसी सहभागिता और भाईचारे को बनाए रखना है। केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पूर्व जो घोषणा पत्र में कहा वो हमारी सरकार ने कर दिखाया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ जरूरतमंदों को मिल रहा है। हर घर गंगाजल, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि जैसी तमाम योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है। इसी तर्ज़ पर उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार ने अपराध मुक्त वातावरण देने का काम किया है। प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाया है। आज भाजपा सरकार में अपराधी थरथर कांप रहे हैं और देश प्रदेश की जनता चैन की नींद सो रही है। पहले की सरकारों में लोग लूट खसूट होने के डर से रात भर जागते थे।इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया ने कहा इस बार हम अपने देवतुल्य कार्यकर्ताओं के ऊर्जावान हौसले से प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीट जीतेंगे। मिशन 2024 की ऐतिहासिक जीत के लिए सभी को एक ताकत बनकर रूठे और छूटे कार्यक्रताओं को साथ लेकर प्रदेशों में प्रदेश उत्तर प्रदेश के गौरव को स्थापित करना है भाजपा संगठन के पटल पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं की बनी आपके माध्यम से सभी लोकसभा को सर्वाधिक मतों से जीताकर विशेष पहचान कायम रखनी है।

वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक के दौरान केन्द्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह,राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, पूर्व सांसद रमेश चंद्र तोमर, एमएलसी दिनेश गोयल, प्रदेश मंत्री अमित बाल्मीकि, महापौर सुनीता दयाल, पूर्व महापौर आशा शर्मा, बलदेव राज शर्मा, जगदीश साधना, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, विधायक अतुल गर्ग, सुनील शर्मा, अजीत पाल त्यागी, वरिष्ठ नेता अशोक मोगा, अजय शर्मा, राजा वर्मा, पप्पू पहलवान, सुशील गौतम सुखदेव त्यागी, प्रदीप चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं नेता मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *