Dainik Athah

देश के नव निर्माण, स्वाभिमान के हैं 9 साल: डा. सत्यपाल सिंह

  • केंद्र की नमो सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने गिनाई उपलब्धियां
  • बगैर भेदभाव के सभी वर्गों को मिला योजनाओं का लाभ

अथाह संवाददाता
मोदीनग
र। बागपत सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने कहा कि नौ वर्ष देश के नव निर्माण, देश के स्वाभिमान, मोदी के गुणगान के हैं। उन्होंने कहा इन नौ वर्षों में जो हुआ वह इससे पहले कभी नहीं हुआ। ऐसा ही होता रहा तो 2047 में देश विश्व गुरू बनने का लक्ष्य हासिल कर लेगा।
डा. सत्यपाल सिंह मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर मोदीनगर में संवाददाताओं से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पहली बार है कि कोई गरीब नहीं कह सकता कि भूख से मौत हुई है, अन्यथा काला हांडी समेत अन्य स्थानों पर भूख से मौतें होने का सिलसिला थमता नहीं था। इन नौ वर्षों में मोदी सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान का ध्यान रखते हुए पौने 12 करोड़ शौचालय बनाये हैं। इन्हें इज्जत घर नाम दिया गया। पूरे देश में सड़कों का जाल बिछाया गया।

सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने कहा कि शौचालय बनाना मंदिर से महत्वपूर्ण है। लेकिन मोदी सरकार ने राम मंदिर, काशी विश्वनाथ, उज्जैन का महाकाल मंदिर भी बनवाया। उन्होंने कहा कि कश्मीर की घटनाओं को छोड़ दें तो भारत से आतंकवाद समाप्त होता जा रहा है। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा कि देश सुरक्षित हाथों में है। दुश्मन को कड़ी भाषाा एवं कार्रवाई के साथ जवाब दिया जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ देश में हर वर्ग को बगैर भेदभाव के मिला, हालांकि मुस्लिमों को इसका लाभ अधिक मिला है। उन्होंने एवं सांसद प्रतिनिधि विनोद गोस्वामी ने इस मौके पर बागपत लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत मोदीनगर विधानसभा में हुए विकास कार्य भी गिनाये।

इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, नगर पालिका चेयरमैन विनोद जाटव वैशाली, पूर्व चेयरमैन राम आसरे शर्मा, ब्लाक प्रमुख सुचेता सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यवीर राघव, वरिष्ठ नेता सत्येंद्र त्यागी, सांसद प्रतिनिधि विनोद गौस्वामी, जिला महामंत्री जितेंद्र चितौड़ा, उपाध्यक्ष स्वदेश जैन, देवेंद्र चौधरी, पूर्व ब्लाक प्रमुख कृष्णवीर चौधरी, अमित कराटे, अंकुर सिंह मनौटा, मंडल संयोजक नवीन जायसवाल, नितिन मित्तल समेत सभी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *