Dainik Athah

आज महापौर सुनीता दयाल, विनोद वैशाली और रंजीता धामा लेंगे शपथ

  • शपथ ग्रहण के लिए गाजियाबाद- मोदीनगर- लोनी में तैयारियां शुरू
  • नगर आयुक्त, डीसीपी एवं महानगर भाजपा अध्यक्ष ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
  • महापौर के शपथ ग्रहण में मौजूद रहेंगे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद
। गाजियाबाद महापौर सुनीता दयाल, मोदीनगर नगर पालिका चेयरमैन विनोद जाटव वैशाली एवं लोनी चेयरमैन रंजीता धामा शनिवार को शपथ ग्रहण करेंगे। इसके लिए तीनों स्थानों पर तैयारियां शुरू हो गई।

गाजियाबाद महापौर सुनीता दयाल शनिवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय सभागार में शपथ ग्रहण करेंगी। इस मौके पर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मौजूद रहेंगे। शुक्रवार को नगर आयुक्त डा. नितिन गौड़ के साथ ही डीसीपी सिटी निपुण अग्रवाल दीनदयाल उपाध्याय सभागार पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही आवश्यक निर्देश नगर निगम कर्मचारियों को दिये। इसके साथ ही भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, महामंत्री पप्पू पहलवान समेत अन्य लोगों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुनीता दयाल को शाम पांच बजे शपथ ग्रहण मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे करवायेंगी।

मोदीनगर नगर पालिका चेयरमैन विनोद वैशाली जाटव शनिवार को सुबह 11 बजे नगर पालिका प्रांगण में शपथ ग्रहण करेंगे। मोदीनगर नगर पालिका के कर्मचारी भी पूरे दिन तैयारियों में जुटे रहे। मोदीनगर में कम स्थान है और भीड़ अधिक होने की संभावना है।
लोनी नगर पालिका चेयरमैन रंजीता धामा को एसडीएम शाल्वी अग्रवाल शपथ दिलायेंगी। वे दोपहर तीन बजे शपथ लेंगी। लोनी नगर पालिका में भी पूरे दिन तैयारियां चलती रही।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *