Dainik Athah

निकाय चुनाव में भाजपा की विजय से विकास की गति बढ़ाने के लिए तीसरा इंजन जुड़ने जा रहा है: भूपेंद्र सिंह चौधरी

  • कार्यकर्ताओं ने चुनाव में दिन- रात परिश्रम किया जिसके लिए उन्हें बधाई

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने नगरीय निकाय चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के बाद सम्मानित जनता तथा पार्टी कार्यकतार्ओं का अभिवादन करते हुए धन्यवाद तथा आभार व्यक्त किया। चौधरी ने नगर निकाय चुनाव में लगे उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग के अधिकारी व कर्मचारी तथा राज्य कर्मियों का परिश्रम व निष्ठा के साथ लोकतंत्र के उत्सव को सफल बनाने के लिए अभिनंदन करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के निष्ठावान, समर्पित कार्यकतार्ओं ने बिना थके, बिना रूके, पूर्ण समर्पण के साथ परिश्रम किया है। यही कारण है कि नगरीय निकाय के चुनाव में भी भाजपा की विजय से विकास की गति बढ़ाने के लिए तीसरा इंजन जुड़ने जा रहा है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की प्रदेश भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, स्वच्छ-सुंदर तथा आधुनिक नगरों के लिए किए गए कार्य तथा सशक्त कानून व्यवस्था से निर्मित भयमुक्त उत्तर प्रदेश का लेखा-जोखा लेकर भारतीय जनता पार्टी नगरीय निकाय चुनाव में जनता के बीच गई, जनता ने जिसको सराहा भी है और अपना भरपूर समर्थन व आशीर्वाद भी दिया है।

चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सबका साथ-सबका विकास व सबका विश्वास की नीति के साथ चल रहा हैै और नगरीय निकाय में फिर एक बार कमल खिलाने के लिए निर्णय कर लिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के देवतुल्य कार्यकतार्ओं ने चुनाव में दिन-रात परिश्रम किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नगरीय निकाय सरकार दिन दोगुने-रात चौगुने परिश्रम के साथ जनाकाक्षांआें के अनुरूप कार्य करते हुए शुद्ध पेयजल, स्वच्छ-सुन्दर व आधुनिक शहरों के निर्माण की प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *