Dainik Athah

जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने 11 घंटे में जिले की सभी 9 निकायों का निरीक्षण कर दिये निर्देश

  • निकाय चुनाव के दौरान पूरे दिन भ्रमण पर रहे जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह
  • जिले में ऐसे पहले अधिकारी जिन्होंने हर निकाय क्षेत्र का निरीक्षण किया

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
गाजियाबाद के जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने निकाय चुनाव में पूरे दिन सक्रियता रखकर अनोखा काम किया। वे ऐसे पहले जिलाधिकारी रहे जो जिले की हर निकाय का निरीक्षण करने पहुंचे। पूरे दिन में डीएम 11 घंटे सड़कों पर रहे और निरीक्षण करते रहे।
गुरुवार को निकाय चुनाव के लिए जिले में मतदान था।

जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह सुबह सात बजे ही घर से निकल गये। उन्होंने सबसे पहले अपना वोट डाला इसके बाद वे भ्रमण पर निकल गये। नगर निगम के अनेक क्षेत्रों का निरीक्षण करने के बाद वे मुरादनगर नगर पालिका क्षेत्र, इसके बाद पतला नगर पंचायत, निवाड़ी नगर पंचायत, मोदीनगर नगर पालिका, नगर पंचायत फरीदनगर, नगर निगम के करहैड़ा, डासना नगर पंचायत, खोड़ा मकनपुर नगर पालिका, लोनी नगर पालिका और अंत में एक बार फिर नगर निगम के झंडापुर मतदान केंद्रों पर पहुंचे और निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने जहां कहीं कमियां नजर आ रही थी उन्हें दुरुस्त करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। सुबह सात बजे घर से निकलने के बाद जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह शाम छह बजे के बाद अपने घर वापस लौटे। पूरे दिन में वे 11 घंटे सड़कों पर रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *