Dainik Athah

स्वार- छानबे विस क्षेत्रों में पुलिस- प्रशासन पर पक्षपात का आरोप

सपा सांसद ने मुख्य निर्वाचन से की शिकायत

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद अरविन्द कुमार सिंह ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त, भारत सरकार, नई दिल्ली को पत्र लिखकर रामपुर जनपद के विधानसभा क्षेत्र-34 स्वार और मिजार्पुर जनपद के विधानसभा क्षेत्र-395 छानबे में होने वाले उप चुनावों में भाजपा और अपना दल गठबंधन प्रत्याशी को जिताने के लिए खुलेआम पुलिस प्रशासन द्वारा पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने की शिकायत करते हुए कहा है कि पुलिस बल और धन-बल का बेजा प्रयोग किया जा रहा है।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त के संज्ञान में लाया गया है कि टांडा व स्वार के थाना प्रभारी निरीक्षक पुलिसिया बल पर मतदान के दिन घरों से न निकलने का आदेश देकर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकतार्ओं पर आतंक फैला रहे हैं। रामपुर रोड पर शीतल बैंक्वेट हाल में भाजपा और अपना दल के प्रत्याशी शफीक अंसारी ने बाहरी लोगों को फर्जी मतदान के लिए ठहराया है। सहपुरा गांव के घरों और होटलों में फर्जी मतदान कराने के लिए तमाम लोग लगाए गए हैं। यहां केन्द्रीय बल की तैनाती होनी चाहिए। मिजार्पुर विधानसभा क्षेत्र-395 छानबे में समाजवादी पार्टी के सेक्टर प्रभारी सोनू सिंह ग्राम बामी थाना लालगंज को पुलिस ने घर में घेर रखा है। हलिया थाना के सेवानिवृत्त पूर्व थानाध्यक्ष संजीव सिंह की ड्यूटी लगा दी गई जो वोट खरीदने का काम कर रहे हैं। इसके अलावा जनपद गौतम बुद्धनगर में नगर निकाय चुनाव के दौरान पुलिस सत्तापक्ष के इशारे पर काम कर रही है। प्रत्याशियों को डराया धमकाया जा रहा है। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी श्री अयूब मलिक के घर पर बार-बार दबिश दी जा रही है।
उन्होंने समाजवादी पार्टी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त, भारत सरकार, नई दिल्ली को पत्र लिखकर मांग की है कि संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा के लिए तत्काल उपरोक्त शिकायतों का संज्ञान लेकर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए ताकि भयमुक्त माहौल में रामपुर जनपद के विधानसभा क्षेत्र-34 स्वार और मिजार्पुर जनपद के विधानसभा क्षेत्र 395-छानबे में होने वाले उपचुनावों के साथ नगर निगम, नगर पालिका परिषद, और नगर पंचायत चुनावों में निष्पक्ष एवं स्वतंत्र मतदान सुनिश्चित हो सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *