Dainik Athah

सभी 10 महापौर के साथ ही सभी निकाय भाजपा की होगी: भूपेंद्र सिंह चौधरी

पहले चरण के मतदान के दौरान मिला अपार जन समर्थन

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने गुरूवार को कहा कि नगरीय निकाय चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के दौरान पार्टी को मिले अपार जनसमर्थन से यह तय हो गया है कि भाजपा नगर निकाय चुनाव में प्रचंड जीत दर्ज कराएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन वाली सरकार के लोक कल्याणकारी कार्यों और विकास की योजनाओं पर नगरीय निकाय के चुनाव में आमजनमानस में मोहर लगाई है। उन्होंने दावा किया कि नगरीय निकाय चुनाव के प्रथम चरण में नगर निगम के दस महापौर प्रत्याशियों में से भाजपा सभी दस सीटों पर महापौर का चुनाव जीतेगी और बड़ी संख्या में पार्टी के पार्षद चुनकर आएगें। उन्होंने कहा कि नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में भी अधिकतर जगहों पर भाजपा को जनता के आशीर्वाद और समर्थन से जीत हासिल होगी। साथ ही सभी निकायों में बोर्ड भी भाजपा का होगा।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने लोकतंत्र के इस महापर्व में सहभागिता करने वाले मतदाताओं का आभार जताया उन्होंने निर्वाचन आयोग, चुनाव प्रक्रिया से जुडे हुए अधिकारियों, कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों का भी आभार जताया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकतार्ओं का भी अभिनंदन करते हुए कहा कि निकाय चुनाव के लिए लम्बे समय से चुनाव की तैयारियों में जुटे पार्टी कार्यकतार्ओं के परिश्रम का ही परिणाम है कि प्रथम चरण के चुनाव के बाद ही यह दिखने लगा है कि प्रदेश में भाजपा बड़ी जीत की ओर बढ़ चली है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *