Dainik Athah

भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकाल पार्टी के पक्ष में मांगा समर्थन

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी (युवा मोर्चा) ने सोमवार को निकाय चुनाव को लेकर पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में पूरे प्रदेश में बाईक रैली का आयोजन किया। इसी क्रम में राजधानी लखनऊ में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भाग लिया। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुभव द्विवेदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र नीरज सिंह ने महापौर प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल के समर्थन में पुरनियां चौराहे, निकट कपूरथला से विकास नगर होते हुए चन्द्रशेखर पार्क तक बड़ी संख्या में युवाओं ने बाईक रैली में हिस्सा लिया।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा की नगर निगम में विकास तभी होगा जब प्रदेश में भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार होगी। कहा कि विकास कार्यों में नगर निकाय की भूमिका महत्वपूर्ण है। भाजपा युवा मोर्चा की ओर से आयोजित नव मतदाता सम्मेलन के द्वारा हर क्षेत्र में विकास कार्य हुए है। पूरे भारत को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार की योजनाओं के माध्यम द्वारा सम्मान मिल रहा है। पाठक ने कहा कि 9 वर्ष पहले जनता ने पीएम मोदी को आशीर्वाद दिया तो उन्होंने देश की तस्वीर बदल दी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में छह वर्ष में परिवर्तन का वाहक बनकर प्रधानमंत्री के विजन को अपना मिशन मानकर धरातल पर उतारने का कार्य किया। आज प्रदेश में मेडिकल कालेज का निर्माण पूरा हो चुका है और उसे चालू भी किया जा चुका है। बाइक रैली में युवा मोर्चा के कार्यकताओं ने बढ़-चढ़कर ने हिस्सा लिया।
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश में हो रहे नगर निकाय नगर चुनाव में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में सभी अभियानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। युवा मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी धनंजय शुक्ला ने बताया की नव मतदाता संपर्क अभियान के माध्यम से युवाओं को जोड़ने के लिए घर-घर संपर्क अभियान के माध्यम तथा बाइक रैली के माध्यम से केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की योजनाओं को संकल्प पत्र के माध्यम द्वारा अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का काम कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *