Dainik Athah

मन की बात सिर्फ़ एक कार्यक्रम नहीं, मेरे लिए आस्था-पूजा और व्रत है: पंकज सिंह

अथाह सवांददाता

नोएडा। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुचर्चित मन की बात प्रोग्राम का 100वां एपिसोड पूरा हुआ। इसके चलते नोएडा में खास तैयारियां हुई।नोएडा स्टेडियम के सेक्टर 21 के इंडोर स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें क़रीब 8 हज़ार से ज़्यादा लोगों ने मन की बात को एक साथ सुना। इस कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में गौतमबुद्ध नगर सांसद डॉ महेश शर्मा रहे। विशिष्ठ अथिति में नोएडा विधायक पंकज सिंह, ज़िला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, नोएडा भाजपा ज़िलाध्यक्ष मनोज गुप्ता और महिला आयोग अध्यक्षा विमला बाथम रहे। कार्यक्रम में कई संस्थानों से भी लोगों ने शिरकत की जिसमें फ़ोनरवा, कोनारवा, एनईए, हैंडलूम एसोसिएशन, डॉक्टर्स, प्रोफ़ेशनल्स, पूर्व सैनिक, रिटायर्ड अधिकारी, समाज सेवी और ग्राम से पूर्व प्रधान आदि लोग रहे।

100वें कार्यकम के उपलक्ष्य पर प्रधानमंत्री ने कहा- 3 अक्टूबर 2014 को विजयादशमी से शुरू हुआ यह त्योहार हम हर महीने मनाते हैं। मन की बात कार्यक्रम नहीं, यह मेरे लिए आस्था,पूजा और व्रत है। जैसे लोग ईश्वर की पूजा करने जाते हैं तो प्रसाद की थाल लाते हैं। मन की बात ईश्वर रूपी जनता जनार्दन के चरणों में प्रसाद की थाल जैसे है।
मोदी जी ने हरियाणा के सुनील जगलान जिन्होंने पीएम को सेल्फी विद डॉटर का आइडिया दिया, जम्मू-कश्मीर में पेंसिल स्लेट बनाने वाले मंजूर अहमद, कमल के रेशों से कपड़े बनाने वाली मणिपुर की विजयशांति , हिमालय क्षेत्र से कचरा उठाने का कैंपेन हीलिंग हिमालय शुरू करने वाले प्रदीप से बात करी। इस मौक़े पर यूनेस्को की डीजी औद्रे ऑजुले ने भी प्रधानमंत्री मोदी जी से बात कर उनको बधाई दी।

नोएडा स्टेडियम का कार्यक्रम भाजपा के बूथ नंबर 416 पर हुआ। ये बूथ पंडित दीन दयाल उपाध्याय मण्डल में आता है। इस के साथ बाक़ी मंडलों पर भी मन की बात कार्यक्रम का आयोजन रहा जहां हर बूथ पर भाजपा कार्यकर्ता और विशिष्ट अतिथि रहे। इस मौक़े पर महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, डिम्पल आनंद, उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, मुकेश शर्मा, योगेन्द्र चौधरी, विनोद शर्मा, गिरीश कोटनाला, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, प्रमोद बहल, मंडल अध्यक्ष अशोक मिश्रा, लोकेश कश्यप, गोपाल गौड़, मनोज शर्मा, मुक्ता नंद शर्मा, राम निवास यादव, ओमवीर अवाना, अहसान खान, मनोज चौहान, हर्ष चतुर्वेदी, चमन अवाना, अमरीश त्यागी, बीजेंद्र नागर, रवि यादव, मल्लिकेश्वर झा, आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *