Dainik Athah

गाजियाबाद में पक्ष भी हम हैं, विपक्ष भी हम: भूपेंद्र सिंह चौधरी

  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने किया महापौर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
  • भाजपा ने जो कहा वो के करके दिखाया: भूपेंद्र सिंह चौधरी
  • प्रदेश की हर निकाय में बनेगी ट्रिपल इंजन की सरकार
  • गाजियाबाद में रिकार्ड मतों से हो जीत

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि गाजियाबाद में कोई विपक्ष नहीं है। उन्होंने कहा यहां पर पक्ष भी हम हैं और विपक्ष भी हम हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी निकायों में इस बार जीत होगी तथा ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि टिकट न मिलने से जो कार्यकर्ता नाराज है उन्हें समझाकर बैठाने का काम किया जायेगा।
भूपेंद्र सिंह चौधरी भाजपा की महापौर प्रत्याशी सुनीता दयाल के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद वहां आयोजित सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। राजनगर स्थित आरडीसी में मुख्य चुनाव कार्यालय बनाया गया है।

भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में जो भी वादे किया उन्हें पूरा करके दिखाया है। भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है। भारतीय जनता पार्टी के जो एजेंडे थे जैसे कश्मीर से धारा 370 हटाना, हिंदुओं की आस्था का प्रतीक राम मंदिर बनाना जैसे सभी बड़े एजेंडा डबल इंजन की सरकार ने अपने मेनिफेस्टो में कहे वह पूर्ण करके दिखाएं। उन्होंने कहा देश में नौ वर्षों से मोदी सरकार व छह साल से प्रदेश में योगी सरकार चल रही है दोनों सरकार देश व प्रदेश के हितों में काम कर रही है।

चौधरी ने कहा भाजपा की सरकार देश व प्रदेश को स्वच्छ, स्वस्थ, सुरक्षित बनाने का काम कर रही है। पिछली सरकारों ने अपराधियों को बढ़ावा देने का काम किया। पिछली सरकारों में भ्रष्टाचार, बेईमानी, लूट जैसी घटनाएं आम थी, अब योगी सरकार ने अपराध पर अंकुश लगाकर अपराधियों को प्रदेश छोड़ने पर मजबूर कर दिया है प्रदेश को भयमुक्त गुंडा मुक्त बनाने का काम किया जा रहा है। और कहा अब 11 तारीख को निकाय चुनाव के दौरान मेयर तथा घोषित पार्षद पद के उम्मीदवारों का चयन किया जाना है।

निकाय चुनाव में कर्मठ कार्यकतार्ओं को मैदान में उतारा गया है गाजियाबाद का इतिहास रहा है यहां से हमारे प्रत्याशी भारी मतों से जीत कर जनता की सेवा में लगे हुए हैं सभी जनप्रतिनिधियों से मुझे यह उम्मीद है इस बार महापौर प्रत्याशी सुनीता दयाल को भारी बहुमत से जीता कर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने में मदद करेंगे। उन्होंने साथ ही कहा कि प्रदेश के सभी नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में भाजपा की जीत होगी। इसके बाद ट्रिपल इंजन की सरकार में विकास का पहिया और तेज होगा।

टिकट बंटवारे में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है। इस पार्टी में कोई भी प्रदेश और राष्टÑीय अध्यक्ष बन सकता है। सबकुछ चुनाव लड़कर ही नहीं होता। बगैर चुनाव लड़े भी नेता बन जाते हैं। उन्होंने इसके साथ ही खुद का उदाहरण दिया। लोकतंत्र में प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया में सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है। सभी प्रत्याशी घोषित हो गये हैं। टिकट मांगने वाले भी और न मांगने वाले भी हमारे संपर्क में है। हम अपने घोषित प्रत्याशियों के साथ है। नाराज कार्यकर्ताओं से भी बात करेंगे और सभी को साथ लेकर चलेंगे। यदि ऐसी स्थिति आई तो अनुशासन की कार्यवाही भी करेंगे। उन्होंने टिकट वितरण में सभी आरोप मिथ्या है। प्रत्याशी चयन में सभी प्रक्रियाओं का पालन किया है।

इस मौके पर मुख्य रूप से केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह, प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, एमएलसी दिनेश गोयल, विधायक अजीत पाल त्यागी, अतुल गर्ग, सुनील शर्मा, प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, रमेश चंद तोमर, पूर्व महापौर आशु वर्मा, निवर्तमान महापौर आशा शर्मा, अमर दत्त शर्मा, अशोक मोगा, पवन गोयल, अजय शर्मा, कामेश्वर त्यागी, वीरेश्वर त्यागी, योगेश त्रिपाठी, प्रशांत चौधरी, सुनील यादव, एसपी सिंह, विजय मोहन, पूर्व महानगर महामंत्री राजीव अग्रवाल, महामंत्री पप्पू पहलवान, सुशील गौतम, राजेश त्यागी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल, अश्वनी शर्मा, बॉबी त्यागी, संजय कुशवाहा, पूनम कौशिक, रनिता सिंह, गौरव चोपड़ा, मोनू त्यागी, विपुल अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। मंच संचालन पूर्व महापौर आशु वर्मा एवं महानगर महामंत्री सुशील गौतम ने संयुक्त रूप से किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *