Dainik Athah

सुनीता दयाल गाजियाबाद से महापौर प्रत्याशी

  • भाजपा की दूसरी और अंतिम सूची जारी
  • मोदीनगर से विनोद जाटव, मुरादनगर से रमा देवी, खोड़ा से रीना भाटी को चेयरमैन पद का टिकट
  • निवाड़ी नगर पंचायत से प्रदीप त्यागी, डासना से नीतू सिंह को टिकट
  • महापौर और लोनी की सूची का हो रहा इंतजार
विनोद जाटव

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी ने लंबे और उबाऊ इंतजार के बाद आखिरकार नगर निकाय चुनाव के लिए दूसरी और अंतिम सूची जारी कर दी है। लेकिन समाचार लिखे जाने तक लोनी नगर पालिका चेयरमैन सीट से प्रत्याशी घोषित नहीं किये गये हैं। पार्टी ने गाजियाबाद महापौर के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दयाल को प्रत्याशी घोषित किया है।इसके साथ ही मोदीनगर से विनोद जाटव वैशाली, मुरादनगर से रमा देवी अग्रवाल, खोड़ा मकनपुर से रीना भाटी को मैदान में उतारा है। इसके साथ ही हापुड़ से डा. सोमती केन और पिलखुवा से विभू बंसल को प्रत्याशी बनाया है।

प्रदीप त्यागी / नीतू सिंह

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के हस्ताक्षरों से रविवार को देर शाम महापौर पद के सात प्रत्याशियों की घोषणा की गई। इनमें गाजियाबाद से प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दयाल, अयोध्या से गिरीश पति त्रिपाठी, कानपुर से प्रमिला पांडेय, मेरठ से हरीकांत अहलूवालिया, अलीगढ़ से प्रशांत सिंघल, बरेली से उमेश गौतम और शाहजहांपुर से अर्चाना वर्मा को महापौर प्रत्याशी बनाया गया है। देर शाम नगर पालिका चेयरमैन के साथ ही नगर निगमों के वार्डों के प्रत्याशी घोषित कर दिये गये। इस सूची के अनुसार मोदीनगर से भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद जाटव वैशाली, मुरादनगर से महानगर महामंत्री गोपाल अग्रवाल की पत्नी रमा देवी, खोड़ा कालोनी से निवृतमान चेयरमैन रीना भाटी को पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया है।

रीना भाटी

इसके साथ ही हापुड़ से डा. सोमती केन, पिलखुवा से विभू बंसल, गढ़मुक्तेश्वर से राकेश बजरंगी, बागपत से राजकुमार चौहान, खेकड़ा से नीलम धामा दादरी से गीता पंडित, मेरठ के सरधना से मंजू लता जैन, मवाना से अखिल कुमार कौशिक, खुर्जा से अंजना सिंघल, बुलंदशहर से दीप्ति मित्तल, जहांगीराबाद से किशन पाल सिंह, शिकारपुर से राजबाला सैनी, स्याना से सुधीर अग्रवाल, गुलावठी से शैलेष तेवतिया, अनूप शहर से ब्रिजेश शर्मा, डिबाई से अरुण कुमार सिंघल, सिकंद्राबाद से प्रदीप दीक्षित को चेयरमैन पद का प्रत्याशी बनाया गया है।

इसके साथ ही भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह शिशौदिया के हस्ताक्षरों से जारी सूची के अनुसार गाजियाबाद जिले में निवाड़ी नगर पंचायत से प्रदीप त्यागी, डासना नगर पंचायत से हरी नाथ सिंह की पत्नी नीतू सिंह, पतला से सचिन प्रियंका, फरीदनगर से कमल कंसल को प्रत्याशी बनाया है। इसके साथ ही पार्टी ने बागपत, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, मेरठ, बुलंदशहर जिलों की नगर पंचायतों की सूची भी जारी कर दी है।

रमा देवी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *