
अथाह संवाददाता
गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नगर पंचायत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने निवाड़ी से प्रदीप त्यागी और डासना से नीतू सिंह को प्रत्याशी बनाया है।
भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह शिशौदिया के हस्ताक्षरों से जारी सूची के अनुसार गाजियाबाद जिले में निवाड़ी नगर पंचायत से प्रदीप त्यागी, डासना नगर पंचायत से हरी नाथ सिंह की पत्नी नीतू सिंह, पतला से सचिन प्रियंका, फरीदनगर से कमल कंसल को प्रत्याशी बनाया है। इसके साथ ही पार्टी ने बागपत, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, मेरठ, बुलंदशहर जिलों की नगर पंचायतों की सूची भी जारी कर दी है।