Dainik Athah

भाजपा जैसा कार्यकर्ता दुनिया के किसी भी राजनीतिक दल में नहीं: भूपेंद्र सिंह चौधरी

अपनी हार से भयभीत सपा ने निकाय चुनाव निरस्त कराने का षड़यंत्र रचा

अथाह सवांददाता

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सोमवार को कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के पदाधिकारियों, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारियों एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक को क्षेत्रीय कार्यालय नौबस्ता कानपुर में संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अपनी हार से भयभीत होकर सपा ने नगर निकाय चुनाव को निरस्त कराने का षड्यंत्र रचा। लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार ने माननीय न्यायपालिका द्वारा निर्देशित प्रक्रिया को पूर्ण करके समाज के सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए नगर निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी द्वारा पैदा किए गए अवरोधों को दूर किया।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जैसा कार्यकर्ता दुनिया के किसी भी राजनीतिक दल में नहीं है और यही कारण है कि 2014 में 2017 में 2019 में और 2022 विधानसभा चुनाव के साथ पंचायत चुनाव व विगत नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने कार्यकतार्ओं की दम पर विजय पताका देश से लेकर प्रदेश तक फहराने का काम किया।

चौधरी ने कहा कि प्रदेश में लोकतंत्र को खतरे में डालने वाले परिवारवादी दल जनता के बीच जाने का साहस ही नहीं जुटा पा रहे हैं। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सेवा कार्यों के साथ मोदी जी एवं योगी जी की जनकल्याणकारी नीतियों को लेकर लगातार जनता के बीच में है। इसके साथ ही जरूरतमंद लोगों को भाजपा सरकार की योजनाओं से पात्रता के आधार पर लाभान्वित कराने के लिए सतत जनता के संपर्क में है। उन्होंने कहा कि नगर निकाय के चुनाव में निश्चित ही कार्यकतार्ओं के परिश्रम से पार्टी 100 फीसदी जीत के परिणाम प्राप्त करेगी। हम सभी कार्यकतार्ओं को मोदी एवं योगी का ध्वजवाहक बनकर जनता के बीच पहुंचना है। हम सभी नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत में अध्यक्ष से लेकर सदस्य तक भारतीय जनता पार्टी के सिंबल पर जीत कर आए ऐसी योजना रचना तैयार करनी है ।

चौधरी ने कहा कि 6 अप्रैल से सामाजिक न्याय सप्ताह प्रारंभ हुआ हमारा एक-एक कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में लगा है। 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश की सभी बस्तियों में जाकर समरसता भोज का कार्यक्रम आयोजित करेगी। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की विजय के लिए एक माह के अथक परिश्रम के साथ हम सबको जुटना है।

भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि यह चुनाव हम सभी पार्टी कार्यकतार्ओं को प्रभु राम के हनुमान बनकर लड़ना है प्रदेश नेतृत्व के सभी निदेर्शों का पालन करते हुए पारदर्शी तरीके से प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया अपनाते हुए भारी जीत इस नगर निगम नगर निकाय के चुनाव में दर्ज करनी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *