Dainik Athah

कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी: भूपेंद्र चौधरी

भाजपा ने बूथ स्तर तक मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी ने गुरूवार को पूरे प्रदेश में बूथ स्तर तक कार्यक्रम आयोजित कर अपना स्थापना दिवस मनाया। पूरे प्रदेश में पार्टी कार्यकतार्ओं ने बूथ स्तर पर एकत्र होकर भाजपा का ध्वज फहराया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर दिये गए उद्बोधन को एलईडी व सोशल मीडिया के अन्य माध्यमों से सुना। पार्टी के राज्य मुख्यालय पर स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह सम्मिलित हुए। सुबह 9:30 बजे भाजपा का ध्वज फहराने के साथ ही स्थापना दिवस के कार्यक्रमों का शुभारम्भ हुआ। पार्टी कार्यालय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने पार्टी कार्यकतार्ओं व समाज के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों के साथ स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी द्वारा दिये गए उद्बोधन को सुना।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ की मध्य विधानसभा के बूथ नम्बर 271 में आयोजित दीवार लेखन कार्यक्रम के तहत पार्टी का चिन्ह कमल का फूल बनाया और एक बार फिर से भाजपा सरकार लिखकर अभियान का शुभारम्भ किया। उन्होंने कार्यकतार्ओं से संवाद करते हुए कहा कि निश्चय ही भारतीय जनता पार्टी का यह अभियान 2024 में तीसरी बार नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने स्थापना दिवस पर पार्टी के करोड़ो कार्यकतार्ओं को बधाई व शुभकामनायें देते हुए कहा कि नि:स्वार्थ सेवा और समर्पण के भाव से भाजपा को दिव्य व विशाल वट वृक्ष बनाने वाले सभी महान कार्यकतार्ओं एवं विभूतियों को सादर नमन करता हूं।

उन्होंने कहा पार्टी कार्यकतार्ओं का अमूल्य त्याग, कठोर परिश्रम और समर्पण के साथ अंत्योदय पथ पर राष्ट्र निर्माण की भावना से काम करने का परिणाम है कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हम सब पार्टी कार्यकर्ता श्रद्धेय पण्डित दीनदयाल उपाध्याय एवं डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों का पालन करते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लक्ष्य अन्त्योदय, प्रण अन्त्योदय एवं पथ अन्त्योदय के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने बताया कि स्थापना दिवस के असवर पर आज पूरे प्रदेश में पार्टी कार्यकतार्ओें ने बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये। बूथ स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, निगम, आयोग, बोर्डो के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/सदस्य तथा पार्टी कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *