Dainik Athah

भूपेंद्र सिंह चौधरी को मिला होता खुला हाथ तो प्रदेश टीम में दिखता बड़ा बदलाव

  • भाजपा की प्रदेश कमेटी में नहीं दिखा कोई बड़ा बदलाव
  • केंद्रीय नेतृत्व ने नहीं दी बड़े बदलाव की मंजूरी, क्षेत्रीय अध्यक्षों की हुई पदोन्नति
  • त्यागी के बदले त्यागी- अश्वनी हटे तो बसंत त्यागी को मिला मौका

अशोक ओझा
लखनऊ।
भारतीय जनता की प्रदेश कमेटी में बदलाव के साथ ही नयी टीम घोषित कर दी गई। इसके साथ ही सभी क्षेत्रीय अध्यक्ष भी बदल गये। लेकिन हटाये गये क्षेत्रीय अध्यक्षों की पदोन्नति कर उन्हें प्रदेश टीम में स्थान दिया गया है। जिस प्रकार प्रदेश भाजपा की टीम घोषित हुई उसमें कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला। इससे साबित होता है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी को टीम में बदलाव के लिए खुला हाथ नहीं मिला। यदि उनके हाथ खोल दिये जाते तो निश्चित ही बड़ा बदलाव देखने को मिलता।

शनिवार को देर शाम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने नयी टीम की घोषणा कर दी। लेकिन टीम को लेकर पूरे प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं में जो उत्साह था वह सूची देखने के बाद फीका पड़ गया। इसका कारण यह है कि टीम में कोई बड़ा बदलाव नजर नहीं आया। उम्मीद थी कि नयी टीम में प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह एवं बृज बहादुर को महामंत्री बनाया जायेगा। लेकिन वे पुराने पदों पर ही बने हुए हैं। इसके साथ ही कई प्रदेश पदाधिकारियों की छुट्टी कर नयों एवं युवाओं को मौका देने की बात थी, वह भी कहीं नजर नहीं आई। इतना अवश्य हुआ कि क्षेत्रीय अध्यक्षों में से किसी को उपाध्यक्ष और किसी को मंत्री बनाकर संतुष्ट करने का प्रयास किया गया है। इसमें यह नहीं देखा गया कि उनका पूर्व का प्रदर्शन क्या था। इतना ही नहीं जो केवल नाम के लिए पदों की चादर ओढ़Þे हैं उन्हें भी बरकरार रखा गया है, जबकि उनकी कोई उपयोगिता नहीं है। हां पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल को पदोन्नत कर उपाध्यक्ष बना दिया गया। वहीं, प्रदेश टीम से हटाकर प्रकाश पाल को बुंदेलखंड का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।
टीम में गुर्जर नेता एवं राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र सिंह नागर ने उपाध्यक्ष पद बरकरार रखा है। गुर्जर समाज पर नागर की मजबूत पकड़ मानी जाती है। इसके साथ ही वे उद्यमी भी है। उनके पद में यदि बदलाव होता तो वे निश्चित ही राष्टÑीय टीम का हिस्सा होते। इसके साथ ही गाजियाबाद की सुनीता दयाल पद बचाने में सफल रही है।

इस टीम में अधिकांश उपाध्यक्ष पुराने हैं। नयों में कानपुर के मानवेंद्र सिंह, बहराइच के पदमसैन चौधरी, शामली के मोहित बेनीवाल, गोरखपुर के डा. धर्मेंद्र सिंह है। संत कबीरनगर के त्रियंबक त्रिपाठी को मंत्री से पदोन्नत कर उपाध्यक्ष बनाया गया है। गाजीपुर के संजय राय को मंत्री से महामंत्री, इसी प्रकार सुभाष यदुवंश को मंत्री से महामंत्री बनाया गया। हां आगरा के राम प्रताप सिंह चौहान महामंत्री बने हैं उनकी प्रदेश टीम में नयी इंट्री है। इसके साथ आगरा के विजय शिवहरे, गाजियाबाद के बसंत त्यागी, शिव भूषण सिंह, बदायूं के डीपी भारती प्रदेश मंत्री के रूप में नये चेहरे हैं। प्रदेश महामंत्री पद से हटाये गये अश्वनी त्यागी के स्थान पर बसंत को स्थान दिया गया है। लखनऊ के अभिजात मिश्रा युवा मोर्चा की राष्टÑीय टीम में काम कर चुके हैं, तो अमेठी के सुरेश पासी को स्मृति ईरानी का आशीर्वाद माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *