Dainik Athah

2024 में पश्चिम की सभी 14 सीटों पर होगी भाजपा की जीत: सिसौदिया

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद
। भाजपा के नव नियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसौदिया ने कहा कि 2024 में भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सभी 14 सीटों पर जीत हासिल करेगी।

उन्होंने दैनिक अथाह से विशेष रूप से वार्ता करते हुए कहा कि 2014 को हम 2024 में दोहरायेंगे। इसके साथ ही रालोद को लेकर सवाल करने पर उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे, हैं और रहेंगे। वे हमारे और भाजपा के दिल में हमेशा जिंदा रहेंगे, लेकिन रालोद अब अवसरवादी पार्टी बनकर रह गई। रालोद का नेतृत्व मुद्दों से भटक गया है। उन्होंने कहा कि आगामी निकाय चुनाव में भी भाजपा पहले से दोगुना सीटों पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलता है। उन्होंने क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाने के लिए भाजपा के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया कि एक किसान के बेटे को उन्होंने यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *